इजरायल-हमास के बीच लगातार 33 दिन से युद्ध जारी है. इजरायली सेना हमास द्वारा बीते 7 अक्टबूर को किए गए हमले के बाद से गाडा पट्टी में ताबड़तोड़ हमला कर रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है. इजरायली सेना के हमले में अभी तक 10,500 लोगों की मौत हो चुकी है. हमास को नष्ट करने के उद्देश्य से, इजरायल ने गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी और ग्राउंड अटैक के साथ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 10,500 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से कई बच्चे थे.
हमास ने दावा किया कि इजरायल ने राफा क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी से मिस्र तक घायल फिलिस्तीनियों या विदेशियों की निकासी भी रोक दी है. हमास के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि इजरायल द्वारा निकाले जाने वाले घायलों की सूची को मंजूरी देने से इनकार करने के कारण क्रॉसिंग पॉइंट बंद रहा. इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को फिर से खारिज कर दिया है और कहा है कि हमास को पहले सभी बंधकों को रिहा करना होगा.
युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया और इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, लगभग 1,400 लोगों को मार डाला, मुख्य रूप से नागरिकों को, और 239 बंधकों को पकड़ लिया. हमास की सशस्त्र शाखा ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें गाजा शहर में बमबारी वाली इमारतों के साथ-साथ सड़क पर लड़ाई दिखाई गई. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा शहरों पर अपने हमले का एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि वे हमास के बुनियादी ढांचे और उनके लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल की जा रही सुरंगों को निशाना बना रहे थे.
गाजा में इजरायली सेना हमास आतंकियों का लगातार खात्मा करती जा रही है। बृहस्पतिवार को इजरायली सेना के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इजरायली सेना गाजा पट्टी में खतरनाक जमीनी ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने हमास आतंकियों के दर्जनों भूमिगत सुरंगों और ऑपरेशनल ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इनमें काफी संख्या में हमास के आतंकवादी मारे गए हैं। इजरायली सेना ने अपनी जमीनी अभियान का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें आइडीएफ सैनिकों की बहादुरी को साफ देखा जा सकता है।
The 252nd Division is conducting ground operations in Gaza, securing the area of Beit Hanoun by eliminating:
???? Terrorists
???? Subterranean tunnels
???? Hamas terrorist infrastructure"It is our duty to restore peace and security to our civilians.”
— Commanding officer of the 252nd… pic.twitter.com/SkWLA14V0L— Israel Defense Forces (@IDF) November 8, 2023
वीडियो में इजरायली सेना का 252वां डिवीजन गाजा में जमीनी अभियान चला रहा है। इजरायली सेना ने गाजा में हमास आतंकवादियों की सभी भूमिगत सुरंगें, उनके बुनियादी ढांचों को ध्वस्त कर दिया है। – 252वें रिजर्व डिवीजन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि “अपने नागरिकों के लिए शांति और सुरक्षा बहाल करना हमारा कर्तव्य है। इसलिए हमास के ढांचों को खत्म करके बेत हनौन के क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है।
गाजा में गरजी इजरायली सेना
इजरायली सेना ने गाजा में खंडहरों के बीच तोपों और टैंकों से आतंकवादी सुरंगों और उनके ठिकानों को निशाना बना रही है। आतंकियों ने कई जगहों पर बारूदी सुरंगें बना रखी हैं। ताकि इजरायली सेना के जवान ऐसे बारूदी सुरंगों से गुजरते हुए खत्म हो जाएं। मगर सेना के जवानों ने कमाल का हौसला दिखाया है। इजरायली तकनीकियों से ऐसे बारूदी सुरंगों की पहचान करके और उसे उड़ाने के बाद इजरायली सेना के जवान बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। अब हमास आतंकियों के मुख्यालय पर भी इजरायली सेना का जल्द कब्जा हो सकता है। इधर फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर सुरिक्षित भेजा जा रहा है। इजरायली सेना ने लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें परफेक्ट कोरिडोर मुहैया करवा रहा है। पिछले कई दिनों में गाजा छोड़कर लोग दक्षिण गाजा की ओर सुरक्षित ठिकानों पर जा रहे हैं।







