ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार आज कल सुबह सुबह दे रहे है सरप्राइज

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार आज कल सुबह सुबह दे रहे है सरप्राइज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इन दिनों इस तरह एक्टिव हैं कि सुबह-सुबह कहीं पहुंच जा रहे हैं. कभी सचिवालय तो कभी अपनी पार्टी के नेताओं के घर जाकर मिल रहे हैं. कभी अधिकारियों से भी मिलने पहुंच जा रहे हैं. रविवार (05 नवंबर) को भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे तो उससे पहले नीतीश कुमार अपनी पार्टी के दो बड़े नेताओं से मिलने पहुंच गए.

नीतीश कुमार रविवार की सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने पहुंचे. सुबह-सुबह नीतीश कुमार ने इस तरह ललन सिंह के यहां पहुंचकर चौंका दिया है. एक तरफ अमित शाह आने वाले हैं तो दूसरी ओर इस तरह मुलाकात के मायने जो भी हों लेकिन इसे राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इस मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात ही बताया जा रहा है लेकिन यह भी तय है कि जब दो नेता मिलेंगे तो राजनीति पर भी बात होगी. यह मुलाकात उस समय में हुई है जब बीजेपी के दिग्गज नेता का बिहार आना हो रहा है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

ललन सिंह के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले नीतीश
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर कुछ देर रहने के बाद नीतीश कुमार यहां से रवाना हो गए. इसके बाद वो पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने के लिए पहुंच गए. ललन सिंह और वशिष्ठ नारायण सिंह से सीएम की यह मुलाकात उसी क्रम का हिस्सा है जिसमें वो अक्सर नेताओं से मिलने इन दिनों उनके आवास पर अचानक पहुंच जा रहे हैं. वजह जो भी हो लेकिन मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

बता दें कि बीते शनिवार को भी नीतीश कुमार ने ऐसे ही सरप्राइज दिया था. वो सुबह-सुबह जेडीयू कार्यालय पहुंच गए थे. इसके बाद वित्त मंत्री और करीबी विजय कुमार चौधरी के आवास पर मिलने गए थे. यहां कुछ देर रहने के बाद वो अपने सचिव दीपक कुमार के आवास पर भी गए थे. दोनों से मुलाकात के बाद अपने आवास पर लौट गए. इसके अवाला भी नीतीश कुमार कभी विकास भवन तो कभी विश्वेश्वरैया भवन में अचानक पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं. इन दिनों नीतीश कुमार इस तरह से अचानक खूब निकल रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार – अमित शाह

छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि पलटू राम से मुक्त हो बिहार - अमित शाह

टीम इंडिया की ‘सुनामी’ में बह गई ‘ताकतवर’ साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार

टीम इंडिया की 'सुनामी' में बह गई 'ताकतवर' साउथ अफ्रीकी टीम , 243 रनों से मिली हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend