ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्व कप 2023 के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी, 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है,कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
विश्व कप 2023 के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी, 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का 35वां मैच बैंगलुरु में खेला जाएगा. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. न्यूजीलैंड भी जीत की कोशिश करेगी. अगर मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान 7वें स्थान पर है. उसके लिए यह नॉकआउट मुकाबले की तरह होगा. कप्तान बाबर आजम मैदान पर नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. करो या मरो के इस मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदों जीवित रखने के लिए 402 रन बनाने होंगे. न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र 108, केन विलियमसन ने 95 और ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में अब तक 7 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है. उसके पास 8 पॉइंट्स हैं. टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए मैच हर हाल में जीतने होंगे. इसके साथ-साथ उसका नेट रन रेट भी बहुत अच्छा जरूर है. लेकिन पाकिस्तान की टीम भी चुनौती पेश करेगी. केन विलियमसन की वापसी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. अगर वे लौटते हैं तो यह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी है. अफगानिस्तान ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और उसके पास 8 पॉइंट्स हैं. लिहाजा वह भी सेमीफाइनल की दावेदारी पेश कर रही है. दूसरी ओर पाकिस्तान ने 7 में से 3 मैच ही जीते हैं. उसके पास 6 पॉइंट्स हैं. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच अच्छे नेट रन रेट के साथ जीतने होंगे. वहीं उसकी किस्मत दूसरी टीमों की हार-जीत पर भी निर्भर करेगी. कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे.

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच के लिए संभावित खिलाड़ी –

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन/काइल जैमीसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
राजस्थान: भाजपा ने झालरापाटन से वसुंधरा को उतारा, जानें किन दिग्गजों के लिस्ट में हैं नाम

वसुंधरा राजनीति से ले सकती हैं संन्यास?

कांग्रेस पर बरसे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, बताया ‘झूठ और लूट’ की पार्टी

कांग्रेस पर बरसे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, बताया ‘झूठ और लूट’ की पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend