ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वसुंधरा राजनीति से ले सकती हैं संन्यास?

UB India News by UB India News
November 4, 2023
in LOKSHBHA
0
राजस्थान: भाजपा ने झालरापाटन से वसुंधरा को उतारा, जानें किन दिग्गजों के लिस्ट में हैं नाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के साथ ही देश के पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रचार जोरों पर है. इस बीच सूबे में बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट बनाने की मांग उनके समर्थन कर रहे हैं. ऐसे समय में वसुंधरा ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं.

झालावाड़ में एक चुनाव प्रचार में उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने संबोधन किया. उससे वसुंधरा इतनी गदगद हुईं कि अपने संबोधन के समय उन्होंने महत्वपूर्ण संकेत दे दिए. राजे ने कहा, ‘मेरे बेटे की बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह प्रशिक्षित किया है कि मुझे उसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है. सभी विधायक यहां हैं और मुझे लगता है कि उन पर नजर रखने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि वे अपने दम पर लोगों के लिए काम करेंगे.’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

पांच बार सांसद और चार बार विधायक रह चुकी हैं वसुंधरा
वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं. पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहीं वसुंधरा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने को लेकर लगातार मांग हो रही है. हालांकि बीजेपी ने ऐसा किया नहीं है जिसके बाद उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

‘अब मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं’
शुक्रवार (03 नवंबर) की सभा में उन्होंने क्षेत्र में तीन दशकों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश करने के बाद कहा,”अपने बेटे को बोलते हुए सुनकर अब मुझे लग रहा है कि मैं रिटायरमेंट ले सकती हूं. उन्हें उनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.”

इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुए, प्रश्न पत्र लीक हुए. राजस्थान को फिर से अगर देश का नंबर वन राज्य बनाना है तो बीजेपी को सत्ता में लाना होगा. बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
कांग्रेस पर बरसे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, बताया ‘झूठ और लूट’ की पार्टी

कांग्रेस पर बरसे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, बताया ‘झूठ और लूट’ की पार्टी

राजस्थान-मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कहीं ज्यादा फंसा है मिजोरम में विधानसभा चुनाव?

राजस्थान-मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कहीं ज्यादा फंसा है मिजोरम में विधानसभा चुनाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend