ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोज जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, AQI 500 पार

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in खास खबर, पर्यावरण
0
रोज जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, AQI 500 पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शनिवार को भी हवा का स्तर ‘गंभीर’ कैटेगरी में बना हुआ है। शनिवार सुबह दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 504 रहा। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट में 571, धीरपुर में 542, नोएडा में 576 और गुरुग्राम में 512 AQI दर्ज किया गया।

इधर, बढ़ते प्रदूषण और खराब होती हवा को लेकर ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने शुक्रवार को प्रभावित राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से जवाब मांगा और तुरंत ही एक्शन लेने को कहा। साथ ही आदेश दिया कि जो कदम उठाए, उसकी रिपोर्ट NGT को दी जाए।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

हाईकोर्ट बोला- दिल्ली की मौजूदा हालत के लिए वन विभाग जिम्मेदार
इस बीच दिल्ली की मौजूदा हालत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने वन विभाग को जिम्मेदार बताया है। हालांकि ये मामला पेड़ों की कटाई से जुड़ा है। दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को पेड़ों की कटाई से जुड़ी याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस जसमीत सिंह ने दिल्ली वन विभाग को लताड़ लगाई। जस्टिस जसमीत ने वन विभाग से पूछा कि क्या आप चाहते है कि दिल्ली के लोग गैस चेंबर में रहें?

जस्टिस ने कहा कि हम आपको सेंसटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और आप समझ नहीं रहे हैं। आपका ऐसे कन्नी काटना, अदालत के आदेशों की अवमानना है। दिल्ली के लोग आज जिस स्थिति में हैं, उसके लिए आप जिम्मेदार हैं।

दरअसल, अप्रैल 2022 में दिल्ली वन विभाग ने पेड़ों की कटाई के लिए आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ एक्टिविस्ट भवरीन कंधारी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी।

वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान से सुप्रीम कोर्ट ने हवा में सुधार करने के उपाय मांगे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी।

दिल्ली में GRAP-3 लागू, गैर-जरूरी निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक, स्कूल बंद
हवा की क्वालिटी खराब होने पर कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 3 नवंबर को दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के थर्ड स्टेज को लागू कर दिया। GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है।

इसके चलते गैर-जरूरी निर्माण-तोड़फोड़ और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर सरकार ने 20 हजार रुपए चालान काटने का निर्देश दिया है।

CM अरविंद केजरीवाल ने पांचवीं क्लास तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को शुक्रवार और शनिवार के लिए बंद करने का आदेश दिया। दिल्ली में प्रदूषण पर अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. निखिल मोदी ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है।

वैज्ञानिक बोले- और खराब होगी दिल्ली की हवा
वैज्ञानिकों ने बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और खराब हो सकती है। साथ ही वैज्ञानिकों ने बारिश का कम होना प्रदूषण के बढ़ने की बड़ी वजह बताई। इस साल अक्टूबर में सिर्फ एक दिन 5.4 मिमी बारिश हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में 6 दिन 129 मिमी और अक्टूबर 2021 में 7 दिन 123 मिमी बारिश हुई थी।

4 नवंबर को इन इलाकों में दर्ज हुआ गंभीर श्रेणी में प्रदूषण का स्तर

क्षेत्र AQI
आनंद विहार 448
शादीपुर 453
मुंडका 421
रोहणी 415
बवाना 434
द्वारका सेक्टर-8 424
पंजाबी बाग 435
वजीरपुर 442
नरेला 491
जहांगीरपुरी 421
न्यू मोती बाग 412
आरके पुरम 431
ओखला फेज-2 432

(सोर्स- CPCB, 4 नवंबर 2023, सुबह 9:00)

दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलाने को भी प्रदूषण बढ़ने का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। हरियाणा, पंजाब समेत देश के उत्तरी हिस्सों में पराली जलाना अभी भी जारी है। इस साल अब तक 2500 से ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि खेत में आग लगने की संख्या पिछले दो सालों की तुलना में कम है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अफगानिस्तान के पास नंबर 4 बनने का मौका

अफगानिस्तान के पास नंबर 4 बनने का मौका

ED के रडार पर भूपेश बघेल, कांग्रेस-बीजेपी में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

ED के रडार पर भूपेश बघेल, कांग्रेस-बीजेपी में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend