ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एथिक्स कमेटी की बैठक में हंगामा, महुआ मोइत्रा समेत विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

UB India News by UB India News
November 3, 2023
in खास खबर, महिला युग
0
एथिक्स कमेटी की बैठक में हंगामा, महुआ मोइत्रा समेत विपक्षी सांसदों का वॉकआउट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में गुरुवार (2 नवंबर) को एथिक्स कमेटी की बैठक हुई. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और विपक्ष दलों के सांसदों ने मीटिंग से वॉकआउट कर दिया. महुआ मोइत्रा भी बैठक से बाहर आ गईं.

बीएसपी के सांसद दानिश अली ने आरोप लगाया कि चेयरमैन और बीजेपी के सांसद विनोद कुमार सोनकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से अनैतिक सवाल पूछे रहे थे. इस कारण बैठक के दौरान हंगामा हुआ.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

विपक्षी सांसदों ने क्या कहा?
बैठक के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें विपक्षी सांसद काफी गुस्से में निकलते नजर आए हैं. कमेटी के सदस्य दानिश अली ने कहा, ”ये पूछा जा रहा था कि रात में किससे बात हुई थी. कौन किसके साथ बात करता है, क्या बात करता है…ये सब पूछे जा रहे थे. महिला से अनैतिक सवाल किए जा रहे थे. चीरहरण कर रहे हैं.”

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि एथिक्स कमेटी में मोइत्रा लगातार दोहरा रहीं थी कि यह पूरा मामला उनका निजी है. इसको लेकर कमेटी में चर्चा की जरूरत नहीं है. मोइत्रा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि निजी तौर पर उनको उनके किसी दोस्त से गिफ्ट मिलता है तो यह मामला एथिक्स कमेटी के सामने कैसे लाया जा सकता है.

विनोद सोनकर ने क्या कहा?
लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने आरोपों पर कहा, ”जवाब देने के बजाए महुआ मोइत्रा गुस्सा हो गईं. वो (महुआ मोइत्रा) असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने लगी. कमेटी के सदस्य दानिश और अन्य विपक्षी सांसदों ने हम पर ही आरोप लगाकर वॉकआउट कर दिया.”

क्या आरोप है?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने लोकसभा में सवाल करने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए हैं. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे लेटर में दावा किया कि मोइत्रा ने हाल की दिन में 61 में 50 सवाल अडानी ग्रुप से जुड़े हुए किए थे.

दर्शन हीरानंदानी ने क्या कहा था?
निशिकांत दुबे के आरोप के बाद दर्शन हीरानंदानी का एक साइन किया हुआ एफिडेविट सामने आया. इसमें हीरानंदानी ने दावा किया कि मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए पैसे लिए. मोइत्रा को कई गिफ्ट भी दिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
वाराणसी के IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ ,हज़ारों छात्र सड़क पर उतरे…कठघरे में प्रशासन!

वाराणसी के IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ ,हज़ारों छात्र सड़क पर उतरे...कठघरे में प्रशासन!

इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा पार्टियों की आमदनी का हिसाब, आज SC में क्या कुछ हुआ?

इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा पार्टियों की आमदनी का हिसाब, आज SC में क्या कुछ हुआ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend