ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गाजा के जबालिया कैंप पर इजरायल ने बरपाया कहर , बाइडेन प्रशासन ने यहूदियों पर हो रहे हमले को राष्ट्रीय खतरे में किया शामिल

UB India News by UB India News
November 2, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
गाजा के जबालिया कैंप पर इजरायल ने बरपाया कहर , बाइडेन प्रशासन ने यहूदियों पर हो रहे हमले को राष्ट्रीय खतरे में किया शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास की जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों ने अब तक हमास के 11 हजार ठिकानें तबाह किए हैं।

वहीं, मंगलवार रात इजराइल ने उत्तरी गाजा में सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप को निशाना बनाया। इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने इस हमले में हमास के एक सीनियर कमांडर इब्राहिम बियारी सहित 50 लड़ाकों को मार गिराया है।

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

वहीं हमास के कंट्रोल वाली गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि इजराइली हमलों में दर्जनों की मौत हो गई है, तो वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इजराइली सेना ने बताया कि इस दौरान उनके 11 सैनिकों ने भी जान गंवाई। दूसरी तरफ मिस्र ने कहा कि वो घायल फिलिस्तीनियों को भी राफा बॉर्डर को पार करने की इजाजत देगा, जिससे उनको सही इलाज मिल सके।

गाजा के जबालिया क्षेत्र में मौजूद शरणार्थी शिविर करीब 1.4 स्क्वायर किमी के इलाके में फैला है। हमले से पहले यहां करीब 1.16 लाख लोगों ने पनाह ले रखी थी। दूसरी तरफ, इजराइली हमलों के बीच गाजा में फिर से कम्युनिकेशन और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे गाजा में 20 लाख से ज्यादा लोग दुनिया से कट गए हैं।

पिछले 25 दिनों से जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल के दिनों में गाजा पर इजरायल के हमले तेज हो गए हैं. अब तक साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच इजरायल ने अपने ताजा हमले में उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है,  हमले में 50 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इसी हमले में अल जजीरा के एक इंजीनियर ने अपने परिवार के 19 सदस्यों को खो दिया है.

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार,  इंजीनियर मोहम्मद अबू अल-कुमसन ने जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमलों में अपने पिता और दो बहनों सहित परिवार के 19 सदस्यों को खो दिया है. मंगलवार को हुए इस हमले को इस लड़की का अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद कुमसन अल जजीरा में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे.

अल जजीरा ने की हमले की निंदा 

जबालिया शरणार्थी शिविर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अल जजीरा ने इसकी निंदा की है. अल जजीरा ने अपने बयान में कहा कि, “हम जघन्य और अंधाधुंध इजरायली बमबारी की कड़ी निंदा करते हैं, इस हमले में हमारे समर्पित एसएनजी इंजीनियर, मोहम्मद अबू अल-कुम्सन के परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई, यह बेहद दुखद और अक्षम्य है.”

गाजा ने भी बताया इसे नरसंहार

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जबलिया नरसंहार के दौरान मोहम्मद ने अपने पिता, दो बहनों, आठ भतीजों और भतीजियों, उनके भाई, उनके भाई की पत्नी और उनके चार बच्चों, उनकी भाभी और एक चाचा को खो दिया. ” उधर, गाजा के प्रवक्ता इयाद अल-बजुम ने खान यूनिस के एक अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन इमारतों में सैकड़ों नागरिक रहते हैं. इजरायल ने इस इलाके को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. यह नरसंहार है. फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा में घनी आबादी वाले इलाके जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए. वहीं, इजरायली सेना का कहना है कि उसने उत्तरी गाजा में हमास के आतंकियों और उसके बुनियादी ढांचे पर हमला किया.

यहूदियों को निशाना बनाने वालों की अब खैर नहीं, बाइडेन प्रशासन ने घृणा अपराध को राष्ट्रीय खतरे में किया शामिल

हमास के आतंकी हमले का बदला लेने के लिए इजरायली सेना द्वारा गाजा पर किए जा रहे भीषण पलटवार से दुनिया भर के कट्टर मुसलमानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। विभिन्न देशों में वह इजरायली हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही दुनिया भर में फैले यहूदियों को निशाना बना रहे हैं। कई यहूदियों पर अलग-अलग देशों में हमला भी किया जा चुका है। अमेरिका में बसे यहूदी भी इस खतरे से बच नहीं सके हैं। मगर अब अमेरिका में रहने वाले यहूदियों को निशाना बनाना आसान नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशानस ने यहूदियों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है।
अमेरिका सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सांसदों से कहा कि बाइडन प्रशासन ने राष्ट्रीय खतरे की प्राथमिकता में घृणा अपराध को भी शामिल किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा किए गए धर्म-आधारित 60 फीसदी हमलों में यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया। अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई के दौरान एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने सांसदों से कहा कि एफबीआई आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य बल, घृणा अपराध जांच और खुफिया जानकारी साझा करने सहित कानून प्रवर्तन प्रयासों की एक श्रृंखला के माध्यम से घृणा अपराधों से निपट रही है।
यहूदी विरोधियों से निपटने के लिए 56 संयुक्त कार्यबल तैनात
उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद रोधी 56 संयुक्त कार्य बलों के माध्यम से घृणा अपराधों से निपट रहे हैं। हमने घृणा अपराधों को राष्ट्रीय खतरे की प्राथमिकता में शामिल किया है। हमने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनों और यहूदी समुदाय से संपर्क स्थापित किया है।’’ रे ने कहा कि इस तरह का संपर्क स्थापित करने में उन्होंने भी व्यक्तिगत रूप से कई बार हिस्सा लिया है और एफबीआई का प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय भी ऐसा ही करता है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका की आबादी में 2.4 फीसदी यहूदी समुदाय के लोग हैं। धर्म-आधारित घृणा अपराधों में देखा गया है कि 60 फीसदी मामलों में इसी समुदाय को निशाना बनाया गया। ऐसे में यह हर किसी के लिए परेशानी की बात है और इस समुदाय को हमारी जरूरत है।’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में नई इबारत… PM मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में नई इबारत... PM मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेशः टिकट बटवारे में कांग्रेस क्यों पिछड़ी?

मध्यप्रदेश : चुनाव से पहले कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, घर-घर पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे ये स्टार प्रचारक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend