ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान : जेपी नड्डा के घर आज होगी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, बाकी 76 सीटों पर होगा मंथन

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in LOKSHBHA
0
राजस्थान : जेपी नड्डा के घर आज होगी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, बाकी 76 सीटों पर होगा मंथन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं. कांग्रेस अभी तक तीन सूची जारी कर चुकी है, जबकि बीजेपी ने अभी तक दो सूची जारी की है. राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से ही सभी दलों ने अलग-अलग विधानसभा सीटों पर अपने मोहरे सजाने शुरू कर दिए हैं.

चुनावी मैदान में फिर से अपनी जीत हासिल करने की कवायद में जुटी कांग्रेस इस बार “राज नहीं रिवाज बदलेगा” के नारे के साथ जीत का संकल्प लेकर चल रही है. तो वहीं दूसरी ओर राज्य में सरकार गठन की जुगत में लगी बीजेपी इस चुनाव को जीतने के लिए कोई कसार नहीं छोड़ रही है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

मंगलवार को दोपहर 1 बजे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी की राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक होगी. सूत्रों ने बताया है कि इसमें सीटों पर उम्मीदवारों के चयन से लेकर, राजस्थान में चुनाव की आगे की रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी.
बाकी 76 सीटों पर होगा मंथन

पार्टी जल्द ही राजस्थान की बाकी 76 सीटों पर मंथन कर उनके नाम की भी घोषणा कर सकती है. आपको बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राज्य में चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की मांग उनके समर्थक कर रहे थे. हालांकि पिछली बार हुई कोर कमेटी की बैठक ने इस बार किसी का नाम आगे बढ़ाने के बजाय पार्टी के चिन्ह “कमल” को वोट देने की जनता से अपील की थी.

ये सब रहेंगे शामिल

इसमें राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. समेत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी शामिल होंगे.

ये है महत्वपूर्ण तारीखें

बहरहाल पार्टी की ओर पहले ही राजनाथ सिंह ने यह स्पष्ट करते हुए साफ कहा था कि बीजेपी में एक ही पद पर लंबे समय तक किसी व्यक्ति को नहीं रखा जाता है. जब जहां जिस तरह से नेताओं की जरूरत पड़ती है, पार्टी उसको वैसी जिम्मेदारी देती है. अब जबकि कोर कमेटी की बैठक होगी तो पार्टी क्या कुछ घोषणा करती है. इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. आपको अंत में बताते चलें कि राजस्थान में 25 नवंबर को एक चरण में चुनाव होने को हैं. जिनका परिणाम पांच राज्यों के परिणाम के साथ 3 दिसंबर को आएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्य प्रदेश : 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 3832 प्रत्याशियों ने भरे  4359 नामांकन

मध्य प्रदेश : 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 3832 प्रत्याशियों ने भरे 4359 नामांकन

छत्तीसगढ़ : भूपेश सीएम नहीं कांग्रेस के एटीएम हैं, प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया

छत्तीसगढ़ : भूपेश सीएम नहीं कांग्रेस के एटीएम हैं, प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend