ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ : भूपेश सीएम नहीं कांग्रेस के एटीएम हैं, प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in LOKSHBHA
0
छत्तीसगढ़ : भूपेश सीएम नहीं कांग्रेस के एटीएम हैं, प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में भाजपा ने तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए नामांकन रैली आयोजित कर स्थानीय दशहरा मैदान में विशाल जनसभा की। इस सभा में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंनें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर चुनाव में किए गए वादे पूरे नहीं करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ का पैसा दूसरे राज्यों के चुनाव में खर्च कर रही है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि कांग्रेस के एटीएम हैं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया

यही कारण है कि 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85000 करोड़ रुपए कर्ज लिया है जबकि भाजपा की रमन सरकार 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ 25000 करोड़ कर्ज ली थी जिसमें अभूतपूर्व विकास कार्य किए। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। इस सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय सभी भाजपा प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन फार्म जमा किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय सभी भाजपा प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन फार्म जमा किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस के कुशासन का जवाब देने जनता तैयार बैठी है। आने वाले 17 तारीख को भाजपा का कमल का बटन दबाकर जनता ऐसा झटका देगी की भ्रष्ट कांग्रेसियों की कुर्सी हिल जायेगी। वहीं भाटापारा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा ने कहा मोदी सरकार द्वारा दिए 16 लाख परिवारों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवास छीना है।

भाजपा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।
भाजपा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

कांग्रेस ने हर वर्ग को छला है

बलौदाबाजार के प्रत्याशी टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठे वादे करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता इनके वादे में नहीं फंसने वाली हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग को छला है। कसडोल प्रत्याशी धनीराम धीवर ने कहा कि गांव गरीब और किसान का बेटा हूं। आपके क्षेत्र पनगांव का रहने वाला हूं सभी के दुख दर्द से वाकिफ हूं। एक सेवक बनकर काम करूंगा आपके आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।

सभा के दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी और जोगी कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए।
सभा के दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी और जोगी कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए।

पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा बनाए इस छत्तीसगढ़ को सजाने और संवारने में हम सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम करें। इस भ्रष्ट और घोटालेबाज कांग्रेस की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इसलिए भाजपा की सरकार बनाने हमारे तीनों विधायक को प्रचंड बहुमत से जिताएं।

आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल:नारायणपुर, बस्तर और चित्रकोट विधानसभा में पहुंच कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से मांगेंगे वोट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दौरे पे रहेंगे। वे नारायणपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। यहां आम सभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही जगदलपुर में रात बिताएंगे।

निर्धारित कार्यकम के तहत CM भूपेश बघेल सबसे पहले नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर करीब 12:5 से 1 बजे के बीच आम सभा को संबोधित करेंगे। नारायणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे।

जिसके बाद दोपहर करीब 1:30 को बस्तर विधानसभा के बकावंड जाएंगे। यहां भी वे आम सभा को संबोधित करेंगे। बस्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल के लिए माहौल बनाएंगे।

फिर वे चित्रकोट विधानसभा के तोकापाल जाएंगे। यहां भी आम सभा को संबोधित कर PCC चीफ दीपक बैज के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
हम तो पहले से ही कह रहे थे कि चुनाव पहले भी केंद्र वाला करवा सकता है

नीतीश सरकार 14 नवंबर को हर पंचायत में करेगी बाल सभा का आयोजन

2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में जुटेंगे शिक्षक, CM नीतीश देंगे नियुक्ति-पत्र,

2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में जुटेंगे शिक्षक, CM नीतीश देंगे नियुक्ति-पत्र,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend