ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाला: ED का बड़ा ऐक्शन, पंजाब में AAP के सबसे अमीर MLA के घर छापे

UB India News by UB India News
November 1, 2023
in अपराध, खास खबर
0
दिल्ली शराब घोटाला: ED का बड़ा ऐक्शन, पंजाब में AAP के सबसे अमीर MLA के घर छापे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसा है। ईडी आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई हवाला कारोबारियों से जुड़े लोकेशन पर की सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सहित राजस्थान के गंगानगर इलाके में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं। उनके सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ईडी की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

कौन है कुलवंत सिंह
कुलवंत सिंह आप विधायक और एक बिजनेसमैन हैं। उनका जन्म पंजाब के रूपनगर के समाना कलां में एक सैनिक रामदासिया सिख परिवार में हुआ था। वह अपना गांव छोड़कर जीरकपुर चले गए थे और वहां पर तीन साल तक ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का वजन करते थे। उन्होंने गेहूं के भूसे का स्टॉक बेचने के लिए सड़कों पर घोड़ागाड़ी भी चलाई। कुलवंत सिंह जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं और उनका कारोबार 1500 करोड़ रुपये है। उनके पास दो व्यावसायिक इमारतें भी हैं जिनमें सेक्टर 82, मोहाली में दो दुकान-सह-कार्यालय शामिल हैं। उनके पास पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कई संपत्तियां हैं।

ईडी दर्ज करेगी दिल्ली सीएम केजरीवाल का बयान
केजरीवाल (55) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है और सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को दो नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. यह पहली बार है जब केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है. अप्रैल में इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ की थी.

ईडी ने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है
आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है. ईडी ने मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है और कहा है कि अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति-2021-22 को तैयार करने और लागू करने के संबंध में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल के संपर्क में थे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
तेलंगाना : केटीआर ने मुसलमानों को दी चेतावनी, कहा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल न करें

तेलंगाना : केटीआर ने मुसलमानों को दी चेतावनी, कहा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल न करें

मिजोरम:  174 में से 114 उम्मीदवार करोड़पति, 7 पर आपराधिक मामले दर्ज

मिजोरम: 174 में से 114 उम्मीदवार करोड़पति, 7 पर आपराधिक मामले दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend