बीजेपी ने एमपी की दो सीटों विदिशा-गुना को छोड़कर 228 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। करीब 50 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। अब एमपी के चुनाव की जमीनी समीक्षा करने के लिए तीन दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह तीन दिनों में अलग-अलग संभागों के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेकर जमीनी हालात को समझेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रविवार 29 अक्टूबर को उज्जैन में रोड शो करेंगे। उज्जैन में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
डैमेज कंट्रोल के लिए देंगे दिशा-निर्देश
बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों के विरोध के बावजूद पार्टी ने एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं बदला है। इसके उलट कांग्रेस सात सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है। ऐसे में कई सीटों पर बीजेपी के दूसरे दावेदार पार्टी छोड़कर निर्दलीय और अन्य दलों से चुनाव लड़ने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। अमित शाह संभागीय बैठकों के दौरान नाराज नेताओं को मनाने और डैमेज कंट्रोल करने को लेकर भी पदाधिकारियों को सुझाव देंगे।
गृहमंत्री भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) और रीवा (Rewa) क्षेत्र के कई नेताओं के साथ बैठक कर उनसे चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. इतना ही पार्टी के सुत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह का कल (29 अक्टूबर) का पूरा दिन उज्जैन (Ujjain) में बीतेगा. उज्जैन में वो महाकाल के दर्शन करेंगे. साथ ही गृहमंत्री शाह यहां एक रोड शो में भी करेंंगे.
गृहमंत्री अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के मुकाबिक, शनिवार (28 अक्टूबर) को सागर के खजुराहो में एक बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक के दौरान गृहमंत्री शाह 26 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगे. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह की रीवा और शहडोल क्षेत्र में चुनावी बैठक करेंगे. इसके बाद रविावर (29 अक्टूबर ) को गृहमंत्री शाह उज्जैन जाएंगे, जहां वो महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर एक रोड शो करेंंगे.
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बता दें बीजेपी ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है. बता दें शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी. भगवा दल की ओर से स्टार प्रचारकों की इस सूची में 40 नामों को शामिल किया गया है. इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज समेत अन्य कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. मध्य प्रदेश में 17 नंवबर को एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा. इसके बाद बाकी राज्यों के साथ ही तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश के भी चुनावी नतीजों का एलान किया जाएगा.







