ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED ने पूरे स्कैम का खोला एक-एक धागा

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED ने पूरे स्कैम का खोला एक-एक धागा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल राशन घोटाले को लेकर ईडी ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, बकीबुर रहमान की तीन शेल कंपनियों का पता चला है जिसमें डमी डायरेक्टर बनाए गए थे। इनके जरिए ही राशन की खरीद फरोख्त हो रही थी। इन तीन कंपनियों में अवैध तरीके से 20 करोड़ से ज्यादा रुपए आए और ये पैसा ज्यादातर कैश ही आया। बकीबुर रहमान ने बताया कि इन कंपनियों का पैसा लोन के रूप में फूड एंड सप्लाई मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक को जा रहा है और वो इसके लाभार्थी हैं क्योंकि लोन वापस नहीं लिया गया।

ईडी ने जिन शेल कंपनियों का पता लगाया उनके नाम हैं- 

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • Hanuman Realcon Pvt. Ltd.
  • Gracious Innovative Pvt. Ltd.
  • Gracious Creation Pvt. Ltd

शेल कंपनियों में मंत्री की बेटी और पत्नी रहीं निदेशक

ईडी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच से पता चलता है कि तीन कंपनियों के पहले निदेशक और शेयर होल्डर ज्योतिप्रिया मल्लिक की पत्नी मनिदीपा मल्लिक और उनकी बेटी प्रियदर्शिनी मल्लिक थीं। इन कंपनियों में बोगस शेयर प्रीमियम और अनाज के व्यापार से मिले फायदे के नाम पर पैसा जमा किया गया। इन कंपनियों से 20 करोड़ से ज्यादा रुपया बकीबुर रहमान के साले के बैंक एकाउंट में गया। 26 अक्टूबर को छापेमारी के दौरान ऐसा 16 करोड़ रुपया सीज किया गया है।

मल्लिक के घर से बरामद हुए कम्पनियों के स्टांप
छापेमारी के दौरान ईडी ने ज्योतिप्रिया मल्लिक के घर से इन कम्पनियों के स्टांप बरामद किए थे। उनके घर में काम करने वालों के बयान दर्ज हुए। उन्होंने भी बताया कि इन कम्पनियों में डायरेक्टर मल्लिक के परिवार के लोग हैं। छापेमारी के दौरान एक शख्स ने एक नंबर MIC नाम से लिखा था, जिसको 68 लाख का पेमेंट दिया हुआ दिखाया गया। वो दरअसल मिनिस्टर ऑफ इंचार्ज था जो असल में फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर थे। उसने बताया कि ये पैसे बकीबुर रहमान के कहने पर मंत्री को दिए गए। बकीपुर रहमान ने मल्लिक और उसके परिवार के लिए फ्लाइट के टिकट भी बुक कराए इसके भी सबूत मिले हैं।

एफिडेविट में दिखाए थे 45 हजार रुपये, अगले साल खाते में 6 करोड़
आगे की जांच के दौरान ईडी को यह भी पता चला कि नवंबर 2016 से मार्च 2017 के दौरान मोनादीपा मल्लिक के आईडीबीआई बैंक खाते में 6.03 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। नवंबर 2016 के दौरान प्रियदर्शनी मल्लिक के आईडीबीआई बैंक खाते में 3.79 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। 4 अप्रैल 2016 को ज्योतिप्रिया मल्लिक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जो एफिडेविट फाइल किया था, उसमें अपनी पत्नी के खाते में केवल 45 हजार रुपए दिखाए थे, जबकि अगले ही साल उनके खाते में 6 करोड़ से ज्यादा रुपये आ गए।

मेहरून रंग की डायरी में क्या मिला?
इतना ही नहीं ज्योतिप्रिया मल्लिक के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को एक मेहरून रंग की डायरी मिली, जिसमें सिलसिलेवार तरीके से कैश और रसीदों की पूरी जानकारी थी। इस डायरी में एमआईसी ज्योतिप्रिया मल्लिक को ‘बालूदा’ के नाम से जाना जाता है और तीन कंपनियों के नाम बताए गए हैं। इसमें एनपीजी का नाम था और लेनदेन के बारे में जानकारी थी। जब्त डायरी में दिखाया गया कि ‘बालुदा’ यानी एमआईसी को कैश कैसे मिला, जो ज्योतिप्रिया मल्लिक और उसकी तीन कंपनियों में जमा किया गया था। इस पैसे को पहले शारदा आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ग्रेसियस क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड), शारदा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (ग्रेसियस इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड) और हनुमान रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

कहां से हुई घोटाले की शुरुआत?
पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घोटाले को लेकर 22 फरवरी 2020 से लेकर 2022 तक कई केस दर्ज किए थे। इसके बाद पीडीएस जो अवैध तरीके से राशन बेचते थे और उनके कई वितरक गिरफ्तार किए गए। ये राशन पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत वेस्ट बंगाल पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के जरिए सप्लाई होना था। लेकिन इस राशन सप्लाई की जिम्मेदारी सरकार ने एनपीजी राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को दी थी। इसका डायरेक्टर बकीबुर रहमान था। छापेमारी के दौरान एक शख्स के यहां से डायरी मिली जिसमें खरीद-फरोख्त की डिटेल्स थीं। उस शख्स ने बताया कि वो अवैध तौर पर पिछले 8-10 सालों से पीडीएस राशन की खरीद फरोख्त कर रहा है।

ओपन मार्केट में बेचते सरकारी राशन
इसी तरह एक और शख्स ने बताया कि उसके पास पीडीएस राशन बेचने का लाइसेंस है लेकिन वो इस राशन को ओपन मार्केट में बेचता है। ये पूरा राशन एनपीजी राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड से आ रहा था, जो मिल मालिक की मिलीभगत से खुले बाजार में अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फ्लोर के मैनेजर ने अपने बयान में बताया कि वो सरकारी वितरकों को 20-40 प्रतिशत कम राशन सप्लाई करता है और ये राशन प्राइवेट दुकानदारों को जाता है। सबूत के तौर पर कई रजिस्टर जब्त किए गए, जिनमें पेमेंट और ऐसे वितरकों की पूरी जानकारी थी।

ईडी ने यहां से पश्चिम बंगाल सरकार के अलग-अलग विभागों के 100 से ज्यादा स्टांप बरामद किए। आरोपी बकीबुर रहमान ने भी माना कि वो कई साल से इस गोरखधंधे में लगा है। बकीबुर रहमान को 14 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वो ज्योतिप्रिया मल्लिक का बेहद करीबी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
जेडीयू विधायक को बदमाशों ने ओवरटेक कर तानी पिस्तौल

जेडीयू विधायक को बदमाशों ने ओवरटेक कर तानी पिस्तौल

संस्कृत के प्रश्न पत्र में इस्लाम पर सवाल को लेकर सूबे में सियासत गरमाई

संस्कृत के प्रश्न पत्र में इस्लाम पर सवाल को लेकर सूबे में सियासत गरमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend