ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UN में इजराइल हमास जंग के बीय संघर्ष विराम का प्रस्ताव,एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का एयरचीफ असेम अबू रकाबा!

UB India News by UB India News
October 29, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
UN में इजराइल हमास जंग के बीय संघर्ष विराम का प्रस्ताव,एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का एयरचीफ असेम अबू रकाबा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इजराइल गाजा पर लगातार एयर स्ट्राइक कर रहा है। साथ ही इजराइली नौसेना ने भी दक्षिण गाजा की ओर मोर्चा खोल दिया है। वहीं अब इजराइली सेना उत्तरी गाजा के साथ मध्य गाजा पर भी अटैक कर रही है। गाजा सीमा के एक किलोमीटर अंदर इजराइली टैंकों ने घुसकर तबाही मचाई है। इसी बीच इजराइल हमास जंग के संघर्ष विराम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मसौदा प्रस्ताव लाया गया। इस पर मतदान हुआ। जानिए भारत का क्या रुख रहा?

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में जॉर्डन द्वारा प्रस्तुत एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बना ली। इस प्रस्ताव का मकसद गाजा में “तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम” का आह्वान करना तो था लेकिन इसमें आतंकी कृत्य को अंजाम देने वाले समूह हमास का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। इसी कारण भारत ने इस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करने से दूरी बना ली।

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी

मसौदा प्रस्ताव में गाजा पट्टी में निर्बाध मानवीय पहुंच का भी आह्वान किया गया था और इसे बांग्लादेश, मालदीव, पाकिस्तान, रूस और दक्षिण अफ्रीका सहित 40 से अधिक देशों द्वारा समर्थन दिया गया था। भारत के अलावा, वोटिंग से दूरी बनाने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, जापान, यूक्रेन और यूके शामिल रहे। “नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी तथा मानवीय दायित्वों को कायम रखने” शीर्षक वाले प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट, विपक्ष में 14 वोट और अनुपस्थितों की संख्या 45 रही। भारत भी उन देशों में शामिल था, जिसने इस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

भारत ने हमास के आतंकी कृत्य की जमकर की निंदा

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा, ‘ऐसी दुनिया में जहां मतभेदों और विवादों को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए, इस प्रतिष्ठित संस्था को हिंसा पर गहराई से चिंतित होना चाहिए। 7 अक्टूबर को इज़रायल में आतंकवादी हमले चौंकाने वाले थे और निंदा के लायक थे। बंधक बनाए गए लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम उनकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान करते हैं।

 गाजा में हो रही मौतें चिंता का विषय

भारत ने कहा, ‘गाजा में जारी संघर्ष के दौरान हो रही मौतें एक गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। नागरिक, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे, अपनी जान देकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तनाव कम करने के प्रयासों और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने का स्वागत करते हैं। भारत ने भी इस प्रयास में योगदान दिया हैं।

हमास और इजराइली सेना में आमने सामने की लड़ाई

उधर, हमास के लड़ाके जनरेटर से अपने कम्यूनिकेशन को कर पा रहे हैं। बिजली और इंटरनेट सेवा गाजा में बंद हो गई है। गाजा में इजराइली सेना जमीनी हमले कर रही है। उत्तरी गाजा के साथ मध्य गाजा में भी हमले किए जा रहे हैं।

इजराइली हमले में मारा गया हमास का एयरचीफ रकाबा

इजराइली एयर स्ट्राइक में हमास के इस मास्टरमाइंड एयरचीफ असेम रकाबा की मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह हमास के पैराग्लाइडर्स, ड्रोन का कमांडर था। हमास के एयरचीफ की मौत का इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एनिमेटेड वीडियो जारी किया है। इसी बीच इजराइली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने आज रात उत्तरी गाजा पट्टी में करीब 150 भूमिगत ठिकानों पर हमला किया। हमले के दौरान, आतंकवादी संगठन हमास के आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया।

एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का एयरचीफ असेम अबू रकाबा

इजराइल के गाजा पर किए गए हमले में आतंकी संगठन हमास का एयरचीफ असेम अबू रकाबा मारा गया है। हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए इजराल के हमले का रकाबा मास्टरमाइंड था। इजराइली एयर स्ट्राइक में हमास के इस मास्टरमाइंड एयरचीफ असेम रकाबा की मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह हमास के पैराग्लाइडर्स, ड्रोन का कमांडर था। हमास के एयरचीफ की मौत का इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एनिमेटेड वीडियो जारी किया है।

हमास और इजराइली सेना में आमने सामने की लड़ाई

हमारे संवाददाता अमित पालित के अनुसार हमास के लड़ाके जनरेटर से अपने कम्यूनिकेशन को कर पा रहे हैं। बिजली और इंटरनेट सेवा गाजा में बंद हो गई है। गाजा में इजराइली सेना जमीनी हमले कर रही है। उत्तरी गाजा के साथ मध्य गाजा में भी हमले किए जा रहे हैं। इजराइली नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इजराइली नौसेना दक्षिणी गाजा पर हमले कर रही है। हमास के कई आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया गया है। हमास के खिलाफ इजराइल ने हमले और तेज कर दिए हैं। इजराइल के ताबड़तोड़ हमलों से गाजा पट्टी पूरी दुनिया से कट गई है।

अस्पताल की सुरंगों से चल रहा हमास के आतंकवाद का नेटवर्क

अलशिफा अस्पताल के नीचे हमास ने अपनी सुरंगों का जाल बिछाकर अंडरग्राउंड कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यानी कि अस्पताल के नीचे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहां खूंखार आतंकी आकर छिपते हैं और असलाह भी रखते हैं। इस तरह कई ​अस्पतालों के नीचे हमास द्वारा बनाई गई सुरंगों का जाल बिछा हुआ है। अलशिफा अस्पताल के बेसमेंट में हमास का हेडक्वार्टर है।

तेल अवीव पर रॉकेट दाग रहा हमास

इसी बीच इजराइल पर भी हमास की ओर से लगातार रॉकेट लॉन्चर दागे जा रहे हैं। हालांकि इजराइल का डिफेंस सिस्टम इन हमलों को काफी हद तक नाकाम कर रहा है। फिर भी कुछ रॉकेट तेल अवीव पर गिर रहे हैं। उधर,  लेबनान से हिजबुल्ला संगठन उत्तरी इजराइल को निशाना बना रहा है। इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइल से हमला किया। हालांकि ये मिसाइलें इजराइल की सीमा के पास मिस्र के ताबा शहर में गिर गईं। इससे मिस्र के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इजराइल ने मिस्र के सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने पर हूती विद्राहियों के मिसाइल हमले की निंदा की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

Next Post
दिवाली से पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, 51000 युवाओं को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले में करेंगे संबोधित

दिवाली से पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, 51000 युवाओं को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले में करेंगे संबोधित

राजस्थान : 7 गारंटी बन पाएगी कांग्रेस की वापसी की गारंटी?

राजस्थान : 7 गारंटी बन पाएगी कांग्रेस की वापसी की गारंटी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend