ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान : 7 गारंटी बन पाएगी कांग्रेस की वापसी की गारंटी?

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in LOKSHBHA
0
राजस्थान : 7 गारंटी बन पाएगी कांग्रेस की वापसी की गारंटी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में लगातार हो रही ED की रेड के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “हमने दो घोषणाएं की हैं और ED आ गई, मैं कल पांच घोषणाएं और करूंगा।” मुख्यमंत्री ने कल वह पांच घोषणाएं की और सात गारंटी के साथ जनता के बीच में गए।

इन सात गारंटी को देखें तो, पहली गारंटी है गृह लक्ष्मी गारंटी। जिसमें परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए मिलेंगे। दूसरी गारंटी है गौ-धन गारंटी। इसमें 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा। तीसरी गारंटी है फ्री लैपटॉप-टैबलेट गारंटी, इसमें सरकारी कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को पहले वर्ष में लैपटॉप या टैबलेट मुफ्त दिए जाएंगे।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

चौथी गारंटी है चिरंजीवी आपदा राहत गारंटी बीमा, इसमें प्राकृतिक आपदा आने पर 15 लाख रुपए तक का फ्री बीमा है। पांचवीं गारंटी है, अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा फ्री गारंटी। इसमें हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी शिक्षा की गारंटी है। छठी गारंटी है राजस्थान के एक करोड़ से ज्यादा परिवारों के लिए 500 रुपए में सिलेंडर। सातवीं गारंटी है। OPS गारंटी। सरकारी कर्मचारियों के लिए OPS कानून लाया जाएगा।

पहली गारंटी कर्नाटक कांग्रेस सरकार से रिपीट की गई है। दूसरी गारंटी छत्तीसगढ़ से लेकर रिपीट की गई है। लैपटॉप वाली गारंटी वसुंधरा राजे की सरकार से ली गई है। चौथी गारंटी में मोडिफिकेशन है। प्राकृतिक आपदा में अभी तक मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दी जाती थी। इसमें चिरंजीवी योजना को जोड़ करके उसका क्षेत्र बढ़ाया गया।

पांचवी गारंटी में अंग्रेजी स्कूल है, अभी भी चल रहे हैं। उसको थोड़ा री-पैकेज कर दिया गया कि सभी के लिए सरकारी स्कूल में अंग्रेजी शिक्षा। गैस सिलेंडर का वादा मुख्यमंत्री पहले भी कर चुके हैं। राजस्थान में अभी भी यह स्कीम चालू है। इसके साथ ही OPS का वादा तो वह बहुत पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने इसको पास भी कर दिया है ।

कुल मिलाकर तीन रिपीट की गई गारंटी हैं। एक थोड़ी मॉडिफाई की गई गारंटी और तीन गारंटी वही हैं, जो अभी भी चालू हैं। इन सात गारंटी के साथ कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। इन गारंटी ऑफर में अपना पंजीकरण करने के लिए कांग्रेस ने एक नंबर जारी किया है। जिस पर मिस्ड कॉल देने पर आपके पास एक SMS आएगा। उस कोड को संभाल कर रखिएगा। अगर सरकार 3 दिसंबर को रिपीट होती है, तो वह SMS आपको इन गारंटियों का लाभ दिला सकता है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन कर लिया है। दोनों राजनीतिक दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन कर लिया है। दोनों राजनीतिक दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की गारंटी से अब चलते हैं RLP की तरफ। परसों आरएलपी और आजाद समाज पार्टी ने एक साथ अपने गठबंधन का ऐलान किया। राजस्थान शायद एकमात्र जगह होगी जहां हनुमान और रावण एक साथ युद्ध में हिस्सा लेंगे। अपने प्रतिद्वंदियों के सामने। जैसा हम पहले बता चुके हैं कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। यह उनका पहला गठबंधन है। आगे उनके साथ कौन आता है। यह देखना रोचक रहेगा।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में कोई भी ऐसा नाम नहीं जो ध्यान आकर्षित करे, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि भादरा, गंगानगर और नीमकाथाना। इन तीन सीटों पर उनके उम्मीदवार जरूर कुछ कमाल दिखाएंगे। ऐसा होगा या नहीं इसका सबको इंतजार रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्यप्रदेश : प्रियंका का 17 दिन में आज दूसरा दौरा , दमोह में की रैली

मध्यप्रदेश : प्रियंका का 17 दिन में आज दूसरा दौरा , दमोह में की रैली

राहुल गांधी का 2019 वाला बयान, शशि थरूर की निराशा और कांग्रेस को परेशान करने वाली रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ : राहुल गाँधी आज भानुप्रतापपुर , कोंडागांव, कांकेर, कवर्धा में करेंगे जनसभाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend