तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले गोशामहल विधायक राजा सिंह के निलंबन को भाजपा ने रद्द कर दिया है। राजा सिंह के निलंबन को वापस लिए जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की आलोचना की है। ओवैसी ने कहा नफरत फैलाने वाला भाषण भाजपा के प्रचार का सबसे तेज तरीका है।
बता दें पैगंबर के खिलाफ निंदनीय टिप्पणी करने के आरोप में गोशामहल विधायक राजा सिंह को गिरफृतार किया गया था। भाजपा द्वारा राजा सिंह का निलंबन वापस लेने पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी पीएम नरेंद्र मोदी से ‘आशीर्वाद’ मिलेगा।
बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और विधायक राजा सिंह ने इस साल की शुरुआत में ईशनिंदा कर विवाद खड़ा कर दिया था.
एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर असदुद्दीन ओवैसी ने एक राजा सिंह का निलंबन वापस लिए जाने की आलोचना करते हुए लिखा नरेंद्र मोदी ने अपने प्रिय “फ्रिंज एलिमेंट” को पुरस्कृत किया है। पूरा यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी पीएम का आशीर्वाद मिलेगा. मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाला भाषण प्रचार का सबसे तेज़ तरीका है।”







