ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंग्लैंड को वनडे में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका से पहली पारी में हेनरिक क्लासन ने 109 रन बनाए, उन्होंने 61 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। टीम से 3 खिलाड़ियों ने फिफ्टी भी लगाई। गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं यानसन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार
इंग्लैंड को वनडे में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने उसे मेलबर्न के मैदान पर 221 रन से हराया था। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। टीम को 1999 में द ओवल के मैदान पर 122 रन से हार मिली थी। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम तीसरी बार ही 100 से ज्यादा रन के अंतर से हारी है।

पॉइंट्स टेबल में नीदरलैंड से भी नीचे पहुंचा डिफेंडिंग चैंपियन
वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड को टूर्नामेंट में तीसरी हार मिली। साउथ अफ्रीका से पहले उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से भी हार मिली थी। टीम अब पॉइंट्स टेबल में केवल अफगानिस्तान से ही ऊपर 9वें नंबर पर है। बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड तक उससे ऊपर है। 4 मैचों में एक जीत के बाद इंग्लैंड के 2 पॉइंट्स हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स लेकर तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड पहले और भारत दूसरे नंबर पर है।

कूट्जी को 3, एनगिडी-यानसन को 2-2 विकेट मिले
साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 15, डेविड विली 12, आदिल रशीद 10, हैरी ब्रूक 17 और गस एटकिंसन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के 9 ही विकेट गिरे, रीस टॉप्ली बॉलिंग के दौरान चोट लगने के कारण बैटिंग करने नहीं आ सके।

शुरुआती 10 ओवर में गंवाए 4 विकेट
400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए। जॉनी बेयरस्टो 10, डेविड मलान 6, जो रूट 2 और बेन स्टोक्स 5 ही रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 10 ओवर में 67 रन बनाए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए।

ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट…

  • पहला (जॉनी बेयरस्टो- 10 रन): तीसरे ओवर की तीसरी बॉल लुंगी एनगिडी ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। बेयरस्टो डीप स्क्वेयर लेग पर कैच हो गए।
  • दूसरा (जो रूट- 2 रन): चौथे ओवर की आखिरी बॉल मार्को यानसन ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। रूट फ्लिक करने गए, लेकिन लेग स्लिप में कैच हो गए।
  • तीसरा (डेविड मलान- 6 रन): छठे ओवर की पहली बॉल यानसन ने लेग स्टंप पर शॉर्ट पिच फेंकी। मलान कॉट बिहाइंड हो गए।
  • चौथा (बेन स्टोक्स- 5 रन): 9वें ओवर की पहली बॉल कगिसो रबाडा ने मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। स्टोक्स ने रबाडा को ही कैच दे दिया।
  • पांचवां (जोस बटलर- 15 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल जेराल्ड कूट्जी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। बटलर कॉट बिहाइंड हो गए।
  • छठा (हैरी ब्रूक- 17 रन): 12वें ओवर की तीसरी बॉल जेराल्ड कूट्जी ने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। ब्रूक LBW हो गए।
  • सातवां (आदिल रशीद- 10 रन): 16वें ओवर की पहली बॉल जेराल्ड कूट्जी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। रशीद कॉट बिहाइंड हो गए।
  • आठवां (डेविड विली- 12 रन): 17वें ओवर की तीसरी बॉल लुंगी एनगिडी ने शॉर्ट पिच फेंकी। विली बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन मिड-ऑफ पर कैच हो गए।
  • नौवां (गस एटकिंसन- 35 रन): 22वें ओवर की आखिरी बॉल केशव महाराज ने गुड लेंथ पर अंडरकट फेंकी। एटकिंसन बोल्ड हो गए।

​​​​​​​साउथ अफ्रीका की पारी…

क्लासन ने 61 बॉल पर शतक लगाया
साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासन ने बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने सेट होने के बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और महज 61 बॉल पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह 67 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके लगाए।

यानसन ने 42 बॉल पर 75 रन बनाए
37वें ओवर में 5 विकेट गिर जाने के बाद मार्को यानसन बैटिंग करने आए। उन्होंने भी सेट होने के बाद तेजी से रन बनाए। 35 बॉल पर फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने 42 बॉल पर 75 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौकों के साथ 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासन के साथ उन्होंने 77 बॉल पर ही 151 रन की पार्टनरशिप भी की।
रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका से क्लासन ने सेंचुरी लगाई। वहीं 3 प्लेयर्स ने फिफ्टी लगाई। रीजा हेंड्रिक्स ने 85, मार्को यानसन ने 75, रासी वान डर डसन ने 60 और ऐडन मार्करम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड से रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए। वहीं आदिल रशीद और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।
डसन और हेंड्रिक्स ने 121 रन की पार्टनरशिप की
पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक आउट हो गए। उनके विकेट के बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए रासी वान डर डसन ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने ओपनर रीजा हेंड्रिक्स के साथ 121 रन की पार्टनरशिप भी की। वान डर डसन 60 रन बनाकर आउट हुए और दोनों की साझेदारी टूटी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
महुआ मोइत्रा विवाद में ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी,  पार्टी ने बनाई दूरी ,

महुआ मोइत्रा विवाद में ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी, पार्टी ने बनाई दूरी ,

हमास के खिलाफ इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर की बमबारी

हमास के खिलाफ इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर की बमबारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend