ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’, यमन-ओमान के बीच से गुजरने की संभावना

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’, यमन-ओमान के बीच से गुजरने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान तेज और गहरा हो गया है तथा इसके आज भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इस तूफान के 25 अक्‍टूबर की सुबह यमन में अल गैदाह और ओमान में सलालाह के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि दक्षिण- पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदलकर गया है और यह अगले 12 घंटों में दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में चक्रवाती तूफान के रूप में आगे बढ सकता है। विभाग ने यह भी कहा है कि इस चक्रवाती तूफान के आज शाम तक भीषण चक्रवात के रूप में और भीषण होने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘तेज’ के आज दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm- VSCS) में बदलने की आशंका है. आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तेज 21 अक्टूबर को 2330 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर पर सोकोट्रा (यमन) के 330 किमी पूर्व, सलालाह (ओमान) के 690 किमी दक्षिण पूर्व और अल ग़ैदा (यमन) के 720 किमी पूर्व पर केंद्रित था. 22 अक्टूबर की दोपहर में इसके एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में और तेज होने की संभावना है.’ इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवात ‘हामून’ भी सक्रिय हो गया है.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

आईएमडी के मुताबिक अरब सागर के ऊपर बने तूफान तेज के 25 अक्टूबर की सुबह अल गैदा (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच तट से गुजरने की संभावना है. अगले 24 घंटों में इसके और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. साथ ही आईएमडी ने कहा कि ‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात ‘हामून’ भी एक्टिव हो गया है. यह 21 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 620 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किमी दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) के 900 किमी दूरी पर केंद्रित है.’

इससे पहले मौसम एजेंसी आईएमडी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक अवसाद में बदल गया है. रविवार तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और आसपास के यमन तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा.

आईएमडी ने पहले ही कहा था कि दक्षिण पश्चिम अरब सागर से उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘तेज’ का गुजरात पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कभी-कभी चक्रवात अपना रास्ता बदल भी लेते हैं. फिर भी अगले कुछ दिनों तक गुजरात में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. वहीं राज्य के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा था कि चक्रवात तेज से फिलहाल राज्य को कोई खतरा नहीं है. गौरतलब है कि जून में अरब सागर से उठे बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में कच्छ तथा सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भयंकर तबाही मचाई थी. पहले यह पश्चिम की ओर बढ़ रहा था लेकिन बाद में उसने दिशा बदली तथा कच्छ तट से टकराया था.

हिमाचल : आज व कल बारिश-हिमपात के आसार
हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के निचले, मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 अक्तूबर के बाद मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -0.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर : 3 दिन बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 अक्तूबर तक मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू और कश्मीर में पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश में शनिवार को धूप खिली रही। लेकिन तपिश का अहसास नहीं हो रहा है। रात में ठंडक बढ़ी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
क्या पीएम मोदी से दोस्ती चाहते हैं नवाज शरीफ? रिश्ते सुधारने वाले बयान के क्या हैं मायने

क्या पीएम मोदी से दोस्ती चाहते हैं नवाज शरीफ? रिश्ते सुधारने वाले बयान के क्या हैं मायने

आज भारत अपने पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड से धर्मशाला में खेलेगा , दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अबतक हारी नहीं हैं

आज भारत अपने पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड से धर्मशाला में खेलेगा , दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अबतक हारी नहीं हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend