ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी ने बिहार बीजेपी के अंदर गुटबाजी के लगाए आरोप

UB India News by UB India News
October 19, 2023
in पटना, भाजपा, राजद
0
तेजस्वी ने बिहार बीजेपी के अंदर गुटबाजी के लगाए आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार भाजपा में अलग-अलग गुट हैं। इनकी आपस में ही तनातनी है। उन्हें खुद नहीं मालूम चल रहा है कि यहां कौन होगा बीजेपी का नेता? विजय सिन्हा जी का अलग गुट है, एक सम्राट चौधरी का अलग गुट है और एक अपने पुराने वाले जो मोदी जी हैं उनका अलग गुट है। तेजस्वी यादव के इस आरोप के बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुद आगे आए और पलटवार में तेजस्वी, उनकी पार्टी आरजेडी और लालू यादव तक को आड़ें हाथों ले लिया।

बिहार भाजपा में गुटबाजी पर तेजस्वी ने क्या कहा?
दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भाजपा में कई अलग-अलग गुट बन गए हैं। उनके अंदर सांसदों का अलग गुट है। राज्य वाले लोगों का अलग गुट है। इनके अंदर खुद में कंपटीशन है। खुद में यह चुनौती है कि कौन कितना झूठ बोलेगा, कौन कितना भ्रम फैलाएगा। आज के दिनों में उनका बस यही काम रह गया है कि झूठ लोगों को बताया जाए। जो जितना झूठ बोलेगा वो उतना फायदा में रहेगा, भाजपा का तो यही फार्मूला है। तेजस्वी ने कहा कि विजय सिन्हा जी का अलग गुट है, एक सम्राट चौधरी का अलग गुट है और एक अपने पुराने वाले जो मोदी जी हैं उनका अलग गुट है।

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी समेत लालू पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव के इस बयान पर खलबली तो मचनी ही थी। लिहाजा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुद सामने आए और तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात होती है। यहां बहुआयामी नेता हैं। यह राजद नहीं है कि बस एक मालिक है और बाकी सब नौकर हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी जी निश्चिंत रहें, लालू जी कभी हरिश्चंद्र नहीं हो सकते। वे कल भी अपराधी थे, आज भी अपराधी हैं… लालू यादव को कोई क्लीनचिट नहीं दे सकता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
आज भारत की सरज़मीं पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहरा

आज भारत की सरज़मीं पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहरा

किसानों के बीच जाकर पूछो हाल: सुधाकर सिंह

किसानों के बीच जाकर पूछो हाल: सुधाकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend