ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चौथे कृषि रोड मैप का क्या है लक्ष्य? आत्मनिर्भर बनेगा बिहार?

UB India News by UB India News
October 18, 2023
in कृषि, पटना, मुख्यमंत्री
0
चौथे कृषि रोड मैप का क्या है लक्ष्य? आत्मनिर्भर बनेगा बिहार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है. प्रदेश के विकास की बुनियाद कृषि के विकास पर आधारित है और ये बात प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार भली-भांति जानते हैं. यही वजह है कि सीएम नीतीश कुमार किसानों के विकास और उनके उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. फिर चाहे उनके लिए योजनाओं का निर्माण करना हो या सरकारी मदद मुहैया कराना. सीएम की इसी कोशिश का नतीजा है मुख्यमंत्री का वो ड्रीम प्रोजेक्ट जो प्रदेश के किसानों की नकदीर बदल कर रख देगा. हम बात कर रहे हैं कृषि रोड मैप की. बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 का शुभारंभ किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योजना का आगाज़ किया.

चौथे कृषि रोड मैप का क्या है लक्ष्य?

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

  • कृषि में लगे किसानों की आय बढ़ाना
  • तेलहन दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना
  • किसानों को फसल की उचित मूल्य दिलाना
  • गुणवत्ता युक्त बीज का उत्पादन करना
  • कृषि को उद्योग से जोड़ना भी है लक्ष्य
  • मत्स्य-दुग्ध के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ान

अब बदलेगी बिहार के किसानों की तकदीर

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे कृषि रोड मैप के जरिए कृषि को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही योजना के जरिए किसानों के लिए जलवायु के हिसाब से कृषि, जैविक खेती, बाजार व्यवस्था में सुधार और अच्छे बीजों की उपलब्धता में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है. कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम नीतीश की दूरदर्षिता का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि सीएम ने चौथे कृषि रोड मैप के जरिए 2028 तक का लक्ष्य तय कर लिया है. योजना के तहत 2028 तक प्रदेश में अंडा उत्पादन बढ़ाकर 60 हजार 745 लाख कर दिया जाएगा. इसके लिए लेयर फर्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. मछली उत्पादन 7.62 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 12.70 लाख मीट्रिक टन हो जायेगा. 2020-21 में जहां दूध का उत्पादन 11501.581 हजार मीट्रिक टन हुआ. वहीं, साल 2028 तक इसे बढ़ाकर 15 हजार 990 हजार मीट्रिक टन किया जाएगा. सरकार मुर्गी पालन, बकरी पालन, गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए नई और पुरानी योजनाओं के जरिए किसानों को अनुदान देगी. लगभग सभी जिलों में आधुनिक पशु चिकित्सालय विकसित किए जायेंगे.

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से बदलेगी कृषि की तस्वीर

बिहार के लगभग 93 लाख हेक्टेयर जमीन में से 79 लाख हेक्टेयर जमीन खेती के लायक है. राज्य में आज भी 74 प्रतिशत लोग आजीविका के लिए खेती पर ही निर्भर है और राज्य के जीडीपी में कृषि का योगदान भी 20 फीसदी के करीब है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हमेशा से ही किसानों और कृषि पर के विकास पर फोकस रहा है और कृषि रोड मैप बिहार के किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. क्योंकि सीएम नीतीश के इस योजना को ना सिर्फ बिहार बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बाह सराहा गया है.

कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बिहार

दरअसल नीतीश सरकार के पहले ही कृषि रोड मैप को बिहार में काफी सफलता मिली थी. नीतीश सरकार के दूसरे किसी रोड मैप को तो कई पुरस्कार भी मिले. 2012 में चावल उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिला. 2013 में गेहूं उत्पादन के क्षेत्र में कृषि कर्मण पुरस्कार मिला. 2016 में मक्का के उत्पादन के क्षेत्र में कृषि कर्मण पुरस्कार. बिहार में कृषि रोडमैप किसी क्रांति से कम नहीं. सीएम नीतीश कुमार का ये ड्रीम प्रोजेक्ट ना सिर्फ किसानों की तकदीर और कृषि की तस्वीर बदल रहा है. बल्कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है. यही वजह है कि चौथे कृषि रोडमैप को लेकर प्रदेश के किसानों में उत्साह है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
बिहार मेरा भी राज्य है, मेरे पूर्वज यहीं रहते थे

बिहार मेरा भी राज्य है, मेरे पूर्वज यहीं रहते थे

लूट नहीं हो और लूट की छूट नहीं हो’

लूट नहीं हो और लूट की छूट नहीं हो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend