ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप 2023 -पाकिस्तान के सामने 2 चुनौती

UB India News by UB India News
October 17, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
वर्ल्ड कप 2023 -पाकिस्तान के सामने 2 चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के अपने अंतिम मैच में टीम इंडिया के खिलाफ करारी हार मिली. भारत ने बाबर आजम की अगुआई वाली टीम को 7 विकेट से हराया. मैच में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 191 रन ही बना सकी थी. पाकिस्तान के लिए अगले 2 मुकाबले भी आसान नहीं रहने वाले. विरोधी टीम का एक गेंदबाज वर्ल्ड कप में लगातार 21 मैच से विकेट ले रहा है. दूसरी ओर चेन्नई की स्पिन पिच पर अफगानिस्तान के गेंदबाज पाकिस्तान के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. पाकिस्तान की टीम 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, तो 22 अक्टूबर को चेन्नई में उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होना है. पाकिस्तान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और 2 में उसे जीत मिली है.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नया रिकॉर्ड बनाया है. वे वर्ल्ड कप में अपने 21 मैच में हर बार एक ना एक विकेट लेने में सफल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके. उनका वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. स्टार्क अब तक 21 मैच में 16 की औसत से 54 विकेट ले चुके हैं. 3 बार 4 और 3 बार 5 विकेट लिया है. 28 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी सिर्फ 4.65 की है. वे अगले मैच में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. अकरम ने वर्ल्ड कप में 55 विकेट लिए हैं और ओवरऑल चौथे नंबर पर हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

ऑस्ट्रेलिया की टीम 6-4 से आगे
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें, तो पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं. कंगारू टीम 6 मैच जीतने में सफल रही है. पाकिस्तान को 4 मैच में जीत मिली है. दोनों के बीच वर्ल्ड कप में अंतिम भिड़ंत 2019 में हुई थी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से मात दी थी. 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का ओवरऑल वनडे का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे अब तक 114 मैच में 22 की औसत से 225 विकेट झटक चुके हैं. 12 बार 4 तो 9 बार 5 विकेट झटके हैं.

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दी मात
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ा उलटफेर किया है. टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को मात दी. मैच में ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान और लेग स्पिनर राशिद खान ने 3-3 विकेट झटके थे. इसके अलावा ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी पाकिस्तानी बैटर्स की भी परीक्षा लेगी. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो चेन्नई में अब तक 2 मैच हुए हैं. दोनों ही बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है. दूसरी पारी में ओस के कारण स्पिन गेंदबाजों को खासा फायदा नहीं मिला. ऐसे में यहां टॉस अहम रहेगा. इसी मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. मैच में भारतीय स्पिनर्स ने कंगारू टीम के 6 विकेट झटके थे.

चेन्नई में खेले गए एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, टीम इंडिया अभी प्वाइंट टेबल में टॉप पर चल रही है. उसने अब तक खेले तीनों मैच जीते हैं. न्यूजीलैंड 6 अंक के साथ दूसरे, साउथ अफ्रीका 4 अंक के साथ तीसरे और पाकिस्तान 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट भारत से अच्छा है. ऐसे में यदि आज टीम अपने तीसरे मुकाबल में नीदरलैंड्स को हरा देती है, तो प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
समलैंगिक शादी के मुद्दे पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार आमने सामने

समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट की ना, कहा- ये मौलिक अधिकार नहीं

एमपी की आईपीएल टीम बनेगी और गोबर खरीदने की गारंटी, कांग्रेस ने किया पुरानी पेंशन का वादा

एमपी की आईपीएल टीम बनेगी और गोबर खरीदने की गारंटी, कांग्रेस ने किया पुरानी पेंशन का वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend