ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान को हराया, अब किसकी बारी? जानें कब और किस टीम के खिलाफ है भारत का अगला मैच

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in क्रिकेट, खास खबर, ब्लॉग
0
पाकिस्तान को हराया, अब किसकी बारी? जानें कब और किस टीम के खिलाफ है भारत का अगला मैच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 191 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद भारत ने 30.3 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. वनडे विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार 8वीं जीत है. सवाल ये है कि भारत का अब अगला मैच कब और किस टीम से है.

भारत का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है. जो 19 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाना है. मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम पिछला मुकाबला जीतकर आएगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम पिछला मैच हारकर आ रही है. उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश की टीम 3 मैच में अब तक सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है. वह पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

बांग्लादेश ने पिछले 4 में से 3 मैच जीते
भारतीय टीम को एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हार सा सामना करना पड़ा था. यह पिछले 4 वनडे में बांग्लादेश की भारत पर तीसरी जीत थी. पिछले साल बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को बांग्लादेश से 4 दिसंबर को 1 विकेट और फिर 7 दिसंबर को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा था. देखना दिलचस्प होगा कि 19 अक्टूबर को कौन सी टीम बाजी मारेगी.

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम- शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उप कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, तस्कीन अहमद , मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन

भारत एक बार नहीं बार-बार हमें पीट रहा है, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने कहा- बाबर आजम डरपोक कप्तान

पाकिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सिलसिला जारी है. वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. 31 साल में वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की 8 बार भिड़ंत हुई है और हर बार पाकिस्तान को शिकस्त खानी पड़ी. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज मुश्ताक अहमद ने कप्तान बाबर आजम पर जोरदार हमला बोला है और कहा कि बाबर डरपोक कप्तान हैं. वहीं एक अन्य पैनलिस्ट ने कहा कि भारत एक बार नहीं बार-बार पाकिस्तान को पीट रहा है. मैच की बात करें, तो पाकिस्तान का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 155 रन था. इसके बाद टीम 191 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 31वें ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 86 रन की आक्रामक पारी खेली. 6 छक्के भी लगाए.

पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा भी रहे हैं. समा टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 155 रन था. इसके बाद पूरी टीम बिखर जाती है. आपको तीसरा विकेट गिरने के बाद मोहम्मद नवाज या शादाब खान को ऊपर भेजना था, ताकि वे खुलकर सकें. अगर ऐसा होता तो मैच हमारी तरफ आ सकता था. लेकिन आपने डर के कारण ऐसा नहीं किया. मैच जीतने के लिए आपको कुछ अलग सोचना होता है.

 

रोहित कर सकता था 100
मुश्ताक अहमद ने 1992 के वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है. यहां एक खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता. रोहित शर्मा 86 पर खेल रहा था. ऐसे में वह आराम से 100 कर सकता था, लेकिन इसके बाद भी वह चांस ले रहा था. दूसरी ओर हमारी टीम चांस लेने में डर रही थी. अगर आप चांस नहीं लेते हैं, तो आप आगे नहीं बढ़ सकते. मालूम हो कि पिछले दिनों एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 228 रन से बड़ी जीत दर्ज रही थी.

एशिया कप 2023 के लीग राउंड की बात करें, तो टीम इंडिया ने 3 विकेट जल्द खो दिए थे. इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाकर स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया था. हालांकि मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में भी पाकिस्तान की गेंदबाजी पर सवाल उठे थे, क्योंकि मिडिल ओवर्स में उनके गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके थे. फिर सुपर-4 के मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक जड़ा था. इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को सस्त में समेट दिया था. हालांकि पाकिस्तान ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. टीम अभी भी प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. दूसरी ओर भारतीय टीम लगातार 3 जीत के साथ टॉप पर पहुंच गई है.
रोहित कर सकता था 100
मुश्ताक अहमद ने 1992 के वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है. यहां एक खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता. रोहित शर्मा 86 पर खेल रहा था. ऐसे में वह आराम से 100 कर सकता था, लेकिन इसके बाद भी वह चांस ले रहा था. दूसरी ओर हमारी टीम चांस लेने में डर रही थी. अगर आप चांस नहीं लेते हैं, तो आप आगे नहीं बढ़ सकते. मालूम हो कि पिछले दिनों एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 228 रन से बड़ी जीत दर्ज रही थी.
https://twitter.com/SAMAATV/status/1713265775899996221?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1713265775899996221%7Ctwgr%5E889cc2b107cc89affe56875d4c59c768402724d8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fcricket%2Findia-vs-pakistan-mushtaq-ahmed-says-after-the-defeat-against-india-that-babar-azam-is-afraid-of-taking-chances-world-cup-2023-7750449.html
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज:MP में 130 नाम हो सकते हैं फाइनल

कांग्रेस ने 3 राज्यों के 229 प्रत्याशियों की घोषणा की,MP 144, छत्तीसगढ़ 30 और तेलंगाना से 55 नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend