ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे, पहले चरण में 7 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

UB India News by UB India News
October 16, 2023
in LOKSHBHA
0
छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे, पहले चरण में 7 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल यानी 2023 के अंत तक देश के 5 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके संबंध में चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर यानी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन राज्यों में चुनाव के तारीखों का एलान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो फेज में मतदान किए जाएंगे। वहीं इन चुनावों को नतीजे बाकि राज्यों के साथ ही 3 दिसबंर को घोषित किए जाएंगे।

राज्य में कितनी हैं सीटें

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

SCHEDULE for Legislative Assembly Elections of #MIZORAM, #CHHATTISGARH, #MADHYAPRADESH, #RAJASTHAN & #TELANGANA#ECI #AssemblyElections2023 #MCC #ElectionSchedule pic.twitter.com/BYgfPvA672

— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) October 9, 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन सीटों में से 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि सामान्य सीटों की संख्या 51 है। किसी भी पार्टी को इस राज्य में जीत दर्ज करने के लिए कम से कम 46 सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ करनी पड़ेगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में कैसे रहे नतीजे

बता दें कि 2018 में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 90 सीटों में से 68 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने के बाद राज्य में भूपेश बघेल की सरकार बनाई थी। वहीं भाजपा को केवल 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) को 5 सीटें मिली थी और बसपा ने 2 सीटें हासिल की थी।

छत्तीसगढ़ में कितने मतदाता देंगे वोट

इस साल यानी 2023 में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 है। इसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में 2023 में 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 है। बता दें कि 2018 में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 85 लाख 88 हजार 520 थी। उस दौरान महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी।

अपराधिक उम्मीदवार को टिकट देने का कारण पार्टी को होगा बताना 

नागरिक ECI के #cVigil ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की चुनावी कदाचार की रिपोर्ट ECI को कर सकते हैं। हर शिकायत पर 100मिनट में जवाब दिया जाएगा। वहीं अब अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को तीन बार विज्ञापन देकर अपने अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को चुनने के लिए पार्टी को भी कारण बताना होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  17 नवंबर को होंगे ,नतीजे 3 दिसंबर को

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होंगे ,नतीजे 3 दिसंबर को

तेलंगाना में 30 नवंबर को होंगे चुनाव, 3 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

तेलंगाना में 30 नवंबर को होंगे चुनाव, 3 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend