एशियन गेम्स 2023 के 13वें दिन भारत को कई मेडल की उम्मीद है.एशियन गेम्स 2023 में पुरुष हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के सामने जापान की टीम थी। इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से 5-1 के बड़े अंतर से जीतते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। ये 2014 एशियन गेम्स के बाद भारत का पहला गोल्ड है। 2018 में टीम इंडिया को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा था। भारत के लिए फाइनल में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
भारत ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदकों की संख्या 100 पार हुई तय
19वें एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो यह अभी तक के एशियाई खेलों में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन है। भारत के पदकों की संख्या आधिकारिक तौर पर अभी 95 पहुंच चुकी है। इसमें 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं इसके अलावा पुरुष क्रिकेट इवेंट, कम्पाउंड आर्चरी में 2 मेडल, पुरुष युगल बैडमिंटन इवेंट और कबड्डी महिला और पुरुष दोनों ही इवेंट में भारत पहले ही पदक पक्का कर चुका है. जिससे कल पदकों की संख्या 102 पहुंचना अब तय हो चुकी है।
इसमें तीरंदाजी, कुश्ती और क्रिकेट शामिल है. इसके अलावा बैडमिंटन के भी मुकाबले खेले जाने हैं. भारतीय महिला रिकर्व टीम ने ब्रॉन्ज जीत लिया है. अंकिता, भजन और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज के मुकाबले में वियतनाम को 6-2 से हराया. वहीं महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंच गई है. दूसरी ओर भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया. इस तरह से महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी अपना मेडल पक्का कर लिया है. गेम्स में भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज के साथ कुल 87 मेडल जीते हैं. गेम्स के 12वें दिन भारत को 3 गोल्ड मिले. 2 गोल्ड तीरंदाजों ने दिलाए तो एक गोल्ड स्क्वाश में आया.
आर्चरी के रिकर्व वर्ग में मेडल के 13 साल के इंतजार को खत्म हुआ. अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर की तिकड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता. भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की वियतनाम की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हराया. मौजूदा एशियाई खेलों में यह भारत का रिकॉर्ड 7वां पदक है. भारत पहले ही कंपाउंड वर्ग की मिश्रित, पुरुष और महिला स्पर्धाओं में तीन टीम स्वर्ण पदक जीत चुका है. अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जिससे भारत के दो और पदक पक्के हैं. ज्योति सुरेखा वेन्नम भी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिससे उनका भी एक पदक सुनिश्चित है. ग्वांग्झू 2010 खेलों के बाद एशियाई खेलों में ओलंपिक वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है.
2 बार के पूर्व चैंपियन भारत ने नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार महिला कबड्डी के फाइनल में जगह बनाई. पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही. पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई. भारत ने मैच में नेपाल को 5 बार ऑल आउट किया. भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है. एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए. जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम आज सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी.
इस बीच भारत की मर्लिन धनम अर्पुदम चार्ल्स और श्रेयसी जोशी एशियाई खेलों में गुरुवार को यहां महिलाओं की इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम प्रारंभिक रेस में सबसे निचले स्थान पर रहे और इस तरह से क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके. मर्लिन ने अपने दो रेस में 5.155 और 5.127 का स्कोर बनाया और 12वें स्थान पर रहीं, जबकि श्रेयसी अपने पहली और दूसरी रेस में क्रमशः 6.405 और 5.538 का स्कोर करने के बाद 13वें स्थान पर रहीं. पुरुष वर्ग में जिनेश सत्यन ननाल और विश्वेश गणेश पाटिल 13वें और 16वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
एशियन गेम्स में 13वें दिन भारत का प्रदर्शन
- कुश्ती: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे बजरंग पुनिया को मेंस फ्रीस्टाइल 65 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में ईरान के अमौजादखली रहमान ने 8-1 हराया। इससे पहले, बजरंग ने क्वार्टर फाइनल में बहरीन के अलीबेगोव अलीबेग सैगिडगस को हराया। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टुबोग रोनिल को 10-0 से हराया। किरण विमेंस की फ्रीस्टाइल 76 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल बाउट में हार गईं। उन्हें कजाकिस्तान की जमीला ने 4-2 से हराया।
- कबड्डी: विमेंस टीम फाइनल में पहुंची कबड्डी में विमेंस टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

- क्रिकेट: मेंस टीम फाइनल में पहुंची भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर ली। तिलक वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया। तिलक का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा अर्धशतक है।

- सेपक टकरा : विमेंस टीम ने मेडल पक्का किया सेपक टकरा विमेंस टीम ने रेगु इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा।








