ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

1951 में आखिरी बार हुई थी जातिगत जनगणना, फिर क्यों हो गई बंद?

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in Lokshbha2024, बिहार
0
हम जातियों को इकट्ठा कर रहे हैं या हक़ीक़त में वे उन्हें बाँट रहे है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना (Cast Based Census) के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य की कुल आबादी 13 करोड़ से थोड़ा ज्यादा (13,07,25,310 ) है. इसमें पिछड़ा वर्ग के 27.13 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग के 36.01 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के 15.52 प्रतिशत लोग हैं. बिहार के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद सियासत शुरू हो गई है और राष्ट्रीय स्तर पर भी जातिगत जनगणना की मांग छिड़ गई है.

भारत में कब-कैसे शुरू हुई जनगणना

RELATED POSTS

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

भारत में साल 1872 में ब्रिटिश हुकूमत ने पहली बार जनगणना की शुरुआत की थी. 1872 से लेकर 1931 तक जितनी जनगणना हुई, उसमें जातिवार आंकड़े भी दर्ज किए गए. आजादी के बाद 1951 में जब पहली जनगणना हुई तो इसमें जातिगत आंकड़ों को सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तक सीमित कर दिया गया.

1961 से नहीं हुई जातिगत जनगणना

इसके बाद साल 1961, 1971, 1981, 1991, 2001 और 2011 में जो भी जनगणना हुई, उसमें भी सरकार ने जातिगत जनगणना से दूरी बनाए रखी. यह भी कहा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते साल 2011 में जो आखिरी जनगणना हुई थी, उसमें जातिगत आंकड़े भी दर्ज किये गए थे, लेकिन यह डाटा सार्वजनिक नहीं किया गया.

150 साल में पहली बार टली जनगणना

साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था. पिछले 150 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब समय पर जनगणना नहीं हो पाई. अब कोरोना महामारी लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन अब तक सरकार जनगणना को लेकर सरकार को फैसला नहीं ले पाई है और न तो कोई टाइमलाइन तय की है.

आखिर संविधान क्या कहता है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 में जनगणना से जुड़ा प्रावधान है, लेकिन इसमें कहीं नहीं कहा गया है कि जनगणना कब और कितने अंतराल पर होगी. न तो जातिगत जनगणना जैसी कोई बात है. सेंसस ऑफ इंडिया एक्ट 1948 में भी जनगणना की अवधि या अंतराल पर कोई गाइडलाइन नहीं है. साल 1872 में जब ब्रिटिश सरकार ने पहली बार जनगणना कराई थी, तब से प्रत्येक 10 वर्ष के बाद या हर दशक की शुरुआत में जनगणना होती रही है.

दुनिया के ज्यादातर देशों में भी 10 साल के अंतराल पर ही जनगणना होती है. ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां 5 साल के अंतराल पर जनगणना होती है.

आखिर कितनी है भारत की जनसंख्या?

चूंकि साल 2021 में जनगणना नहीं हुई ऐसे में देश की कुल आबादी कितनी है, इसका वास्तविक आंकड़ा नहीं है. कुछ महीने पहले ही संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि भारत इस साल के आखिरी तक जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा और सबसे आगे निकल जाएगा. UN पॉपुलेशन फंड ने अनुमान लगाया था कि भारत की कुल जनसंख्या 142.8 करोड़ के आसपास है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

Next Post
‘जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी…’, जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण में बदलावों की होने लगी है मांग

'जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी...', जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण में बदलावों की होने लगी है मांग

नीतीश की बड़ी तैयारी, बिहार में अब आर्थिक सर्वे की बारी, आज है बैठक, पासवान-कुशवाहा को न्यौता नहीं

नीतीश की बड़ी तैयारी, बिहार में अब आर्थिक सर्वे की बारी, आज है बैठक, पासवान-कुशवाहा को न्यौता नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend