ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमने वीपी सिंह को शामिल किया-तेजस्वी

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in पटना, राजद
0
देश में दो विचारधाराओं की चल रही है लडईः तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि हाल में ‘ठाकुरों’ का राज्यसभा में उनके करीबी मनोज झा ने अपमान किया था। उन्होंने दिल्ली से झा के लौटने पर उनका बचाव करते हुए संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भाजपा की तुलना में ठाकुरों से अधिक जुड़ाव है। तेजस्वी ने झा के खिलाफ कुछ भाजपा विधायकों के बयानों को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य झा पिछले सप्ताह उच्च सदन में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान अपने भाषण को लेकर विवाद में घिर गये हैं। राजद सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने समाज के कमजोर तबके की महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग की थी।

हमने वीपी सिंह को शामिल किया-तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में हमारे सदस्यों में, भाजपा की तुलना में अधिक राजपूत (बिहार में ठाकुर कहे जाने वाले) हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को उनमें शामिल किया है, जिन्हें हम अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि राजद के संस्थापकों में दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह शामिल थे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मनरेगा की शुरुआत की थी। ऐसी विरासत किसी अन्य पार्टी के पास नहीं है। झा ने दलित लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि की एक कविता ‘ठाकुर का कुआं’ की पंक्तियों को राज्यसभा में पढ़ा था और कहा कि हम सबके अंदर एक ठाकुर हैं, जिनसे हमें छुटकारा पाना होगा। इसके बाद, बिहार में कई राजनीतिक नेताओं ने आरोप लगाया कि झा, जो ब्राह्मण हैं, ने जानबूझ कर समुदाय (ठाकुरों) को निशाना बनाया है।

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

बीजेपी पर कटाक्ष
भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में विरोध-प्रदर्शन किया और तेजस्वी तथा उनके पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद का पुतला फूंका। वहीं, राजद के युवा विधायक चेतन आनंद, झा के भाषण पर अपनी आपत्ति जताने के लिए लोगों के बीच गए। राज्य विधानसभा में राजद के नेता तेजस्वी ने कहा कि आनंद को पार्टी मंच पर अपनी चिंता जाहिर करनी चाहिए, न कि सोशल मीडिया में। उन्होंने कहा कि मैं उनसे बात करूंगा। उन्होंने झा को एक विद्वान व्यक्ति बताया जो दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला है। तेजस्वी ने ‘शब्दों को संदर्भ से हटा कर पेश करने के लिए’ भाजपा की आलोचना की।

बीजेपी की आलोचना
उन्होंने कहा कि यह (भाजपा का प्रदर्शन) ठीक वैसा ही है जैसा कि उसने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे मामले में करते हुए आरोप लगाया था कि मैंने बिहार में भ्रष्टाचार के लिए बाबुओं (नौकरशाही) को जिम्मेदार ठहराया है। बिहार में ‘बाबू साहेब’ शब्द का अर्थ अक्सर राजपूतों के संदर्भ में किया जाता है। झा को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कथित धमकी से जुड़े कुछ भाजपा विधायकों के बयानों की आलोचना करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यदि मेरी पार्टी के नेताओं ने ऐसा व्यवहार किया होता तो हमने उनकी खिंचाई की होती। लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा के लिए मीडिया ने एक अलग मानक रखा हुआ है। राजद नेता ने आरोप लगाया कि उनके (भाजपा के) सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सदस्य दानिश अली के खिलाफ संसद के अंदर कई अपशब्द कहे थे। लेकिन हमने इस तरह का रोष उत्पन्न होते नहीं देखा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
बड़े भाई-छोटे भाई हैं बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के जिम्मेदार

बड़े भाई-छोटे भाई हैं बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के जिम्मेदार

चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर…:सुशील मोदी

चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर...:सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend