ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच विवाद! पार्टी में मतभेद को लेकर BJP ने ली चुटकी

UB India News by UB India News
September 30, 2023
in जदयू, पटना
0
ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच विवाद! पार्टी में मतभेद को लेकर BJP ने ली चुटकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लगातार ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच आपसी विवाद खुलकर सामने आ रहा है. पार्टी में इस तरीके की आपसी मतभेद को लेकर जहां बीजेपी चुटकी ले रही है, तो वहीं राजद और जदयू बीजेपी पर निशाना साध रही है. ललन सिंह और अशोक चौधरी के बढ़ते विवाद पर भाजपा ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लड़ाई ललन सिंह और अशोक चौधरी की नहीं है, बल्कि ललन सिंह और नीतीश की है. यह लड़ाई सीधे नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच है. अशोक चौधरी को मोहरा बनाया जा रहा है और जदयू जल्द ही दो भागों में बंट जाएगा. कुछ लोग हमारे पास आ जाएंगे, तो कुछ लोग कहीं और चले जाएंगे और नीतीश कुमार हरिद्वार जाएंगे.

पार्टी में मतभेद को लेकर बीजेपी ने ली चुटकी

RELATED POSTS

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

वहीं, जदयू ने बीजेपी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार से डरती है, घबराती है. इसलिए बीजेपी इस तरीके का प्रचार प्रसार करती है. पार्टी पूरी तरीके से एकजुट है. कार्यकर्ता से लेकर नेता तक नीतीश कुमार के साथ हैं और कोई पार्टी में मतभेद नहीं है. पार्टी के नेताओं के बीच किसी भी तरीके का कोई झगड़ा लड़ाई नहीं है. सबके अपने-अपने राय होते हैं, लेकिन यहां कोई डिक्टेटरशिप नहीं चलता है.

बीजेपी में डिक्टेटरशिप

बीजेपी में डिक्टेटरशिप चल रहा है. बीजेपी पार्टी नहीं है बीजेपी एक कॉरपोरेट संस्थान है, जहां एक सीईओ है और वह जो कहते हैं, वह होता है. यहां पर सभी का सम्मान है. इसलिए यहां पर किसी भी तरीके का कोई मतभेद नहीं है. जनता दल यूनाइटेड एकजुट है. हम लोग सब नीतीश कुमार के सिपाही हैं और जनता दल यूनाइटेड को बीजेपी कभी भी तोड़ नहीं सकती है और ना ही खरीद सकती है.

राजद ने जदयू की लड़ाई पर दी सफाई

वही राजद ने ललन सिंह और अशोक चौधरी के बढ़ते विवाद को लेकर कहा कि यहां कोई विवाद नहीं है .अशोक चौधरी ने खुद ललन सिंह को लेकर यह बयान दिया था और कहा था कि यह मेरे बड़े भाई है, कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. बीजेपी अभी भी आस लगाई हुई है कि कुछ भी हो कि नीतीश कुमार को अपने पाले में आ जाए और बीजेपी नीतीश कुमार को अपने पाले में लाने के लिए थूक कर चाटने को भी तैयार है. यही कारण है कि लगातार इस तरीके का प्रचार प्रसार किया जाता है, लेकिन हम लोग एकजुट हैं.

नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचा पाएंगे!

इंडिया गठबंधन एकजुट है. बिहार में महागठबंधन एकजुट है और बीजेपी का आने वाले चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा. अब देखना यह होगा कि ललन सिंह और अशोक चौधरी के बढ़ते विवाद के बीच भाजपा का यह दवा कितना सही साबित होता है कि जदयू दो भागों में टूटने जा रही है? क्या नीतीश कुमार अपनी पार्टी को नहीं बचा पाएंगे?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

by UB India News
July 19, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में अब हेलीकॉप्टर से शहर घूमने का सपना सच हो गया. शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 19, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

Next Post
‘आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली…’

'आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली...'

सिद्दीकी के लिपस्टिक-बॉब कट’ बयान पर मचा बवाल बीजेपी विधायक ने बोला जोरदार हमला

सिद्दीकी के लिपस्टिक-बॉब कट' बयान पर मचा बवाल बीजेपी विधायक ने बोला जोरदार हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend