ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभी भी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं…

UB India News by UB India News
September 30, 2023
in Lokshbha2024
0
अभी भी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले पर भारत-कनाडा (India Canada Row) की तनातनी के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ किया है कि अभी भी कनाडा के साथ बाताचीत के दरवाजे बंद नहीं हुए है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कुछ भी देखने के लिए दरवाजे बंद होगए हैं. दोनों देशों के बीच चल रही आपसी तनातनी के बीच एक दिन पहले कनाडा के पीएम जस्टिन स्ट्रूडो ने भी भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत की थी. अब भारत के विदेश मंत्री की कही गई बात कनाडा के लिए उम्मीद की किरण की तरह है.

कनाडा के पीएम ने कुछ दिन पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत के खिलाफ विश्वसनीय सबूत होने की बात कही थी. कनाडा ने इस मामले पर अमेरिका का साथ मिलने की बात कही थी. वहीं अब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि वह कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कनाडा के साथ करीबी से संपर्क में हैं और इस मुद्दे पर उन्होंने भारत से भी बातचीत की है. अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत से उन्होंने इस मामले पर समयोग करने की अपील भी की है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

‘कनाडा-भारत मिलकर सुलझाएं मामला’
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ शुक्रवार को हुई उनकी बैठक में यह दिखाने का मौका मिला कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि कनाडा और भारत, दोनों देशों में मौजूद हमारे दोस्त इस मामले को सुलझाने के लिए मिलकर काम करेंगे.

कनाडा सबूत दिखाए तो करेंगे विचार-जयशंकर
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-कनाडा विवाद पर कहा कि वह नहीं जानते कि उनको गतिरोध शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं. उन्होंने कहा कि कनाडा के लोगों ने भारत पर कुछ आरोप लगाए हैं. उन्होंने कनाडा से दो टूक कहा कि भारत सरकार की यह नीति नहीं है. अगर कनाडा हमारे साथ कोई सबूत शेयर करता है तो हम इस पर गौर करने के लिए तैयार हैं. जयशंकर ने कहा कि जब तक कोई सबूत सामने नहीं आता है तब तक क्या एक घटना को अलग-थलग करके देखना सही है.

‘आतंकियों को पनाह दे रहा कनाडा’
जयशंकर ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पिछले कुछ सालों में कनाडा और वहां की सरकार और भारत के बीच में दिक्कतें चल रही हैं. यह आतंकवाद और उग्रवाद से संबंधित हैं. जयशंकर का मतलब इस बात से था कि कनाडा ऐसा देश बन गया है, जहां भारत के खिलाफ अपराध में शामिल लोग पनाह ले रहे हैं. इन लोगों को कनाडा में पूरा स्पेस मिल रहा है. ये लोग भारत में हिंसा और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं. वह कनाडा में भी अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है.

‘हमारे राजनयिकों को धमकाया जा रहा’
भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि सबसे अहम बात तो यह है कि कनाडा में भारत के राजनयिक मिशनों और राजनयिक कर्मियों को लगातार धमकाया जा रहा है, जिसके बाद भारत को अपने वीज़ा प्रक्रिया को अस्थायी रूप से सस्पेंड करना पड़ा है. जयशंकर ने कहा कि मजबूरन हमारे लिए कनाडा में वीजा प्रक्रिया को जारी रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
गठबंधन के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं!….

गठबंधन के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं!....

2000 रु के नोट को बदलने की डेडलाइन रिजर्व बैंक ने  7 अक्टूबर तक बढाई

2000 रु के नोट को बदलने की डेडलाइन रिजर्व बैंक ने 7 अक्टूबर तक बढाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend