ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन! कुकी नेता के कनाडा में दिए भाषण से अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन! कुकी नेता के कनाडा में दिए भाषण से अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कनाडा में मौजूद मणिपुर के कुकी-जो जनजाति समूह के एक नेता ने पूर्वोत्तर के राज्य में हो रही हिंसा पर एक भाषण दिया. इसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अगस्त की शुरुआत में कनाडा के सर्रे शहर के उसी गुरुद्वारे में आयोजित हुए एक इवेंट में मणिपुर हिंसा पर भाषण दिया गया, जिसका चीफ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर था. ऐसे में मणिपुर हिंसा और खालिस्तानी गतिविधियों के बीच लिंक की बात हो रही है.

‘नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन’ (NAMTA) के कनाडा चीफ लीन गांगटे ने अपने भाषण में भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा की. उसने कनाडा से हर संभव मदद की गुजारिश भी की. NAMTA ने फेसबुक और एक्स पर 7 अगस्त को वीडियो पोस्ट किए. हालांकि, जब खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने के बाद भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ने लगा, तो इस संगठन ने धीरे से इन वीडियो को डिलीट कर दिया.

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

लीन गांगटे ने ऐसा क्या कहा, जिससे बढ़ी टेंशन?

कुकी-जो जनजाति से आने वाले लीन गांगटे ने मणिपुर में हो रही हिंसा और मैतई समुदाय को लेकर बयान दिया. गांगटे ने कहा, ‘4 मई को भीड़ ने मेरे घर हमला किया और मेरे पिता को जान से मारने की कोशिश की. वह 80 साल के हैं. उन्होंने हमारा घर लूटकर उसमें आग लगा दी. मेरे बड़े भाई और उसके परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा. मणिपुर 3 मई से ही जल रहा है. अब तक 120 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. 7000 से ज्यादा घरों को लूटा और जलाया गया है.’

गांगटे ने आगे कहा, ‘सैकड़ों चर्चों को जलाया गया है और घाटी में 200 गांवों को खत्म कर दिया गया है. प्रशासन ने हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया. मणिपुर पुलिस ने उल्टा दंगाइयों को प्रोत्साहित किया. हमें बुरी तरह से इंफाल घाटी से हटाया गया, इसलिए हम इसे जनजातीय नरसंहार मानते हैं. उन्होंने एक सात साल के बच्चे, उसकी मां और उसके एक रिश्तेदार को एंबुलेंस में जिंदा जला दिया. और फिर हमसे कहा जाता है कि हम शांति और सामान्य हालात की बात करें.’

NAMTA नेता ने कहा, ‘जब भारत में ये सब कुछ हो रहा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां थे. वह अमेरिका, फ्रांस, मिस्र गए, लेकिन वहां नहीं गएं, जहां उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.’ गांगटे ने आगे कहा, ‘भारत में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है. फिर वह चाहे मुस्लिम, सिख या ईसाई ही क्यों न हो. हम भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हैं. हम कनाडा से हर संभव मदद दिए जाने की गुजारिश करते हैं.’

मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन देख बढ़ी चिंता

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खुफिया एजेंसियां NAMTA की गतिविधियों पर नजर रखे हुई हैं. साथ ही कुकी-जो समूह के कथित खालिस्तानी लिंक पर भी नजर रखी जा रही है. लीन गांगटे के भाषण के बाद NAMTA के सदस्यों और खालिस्तानी आतंकी निज्जर के समर्थकों के बीच बैठक हुई. इस बैठक की वजह से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. मणिपुर सरकार ने भी NAMTA के सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखना शुरू कर दिया है.

मणिपुर के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने NAMTA के वीडियो को देखा है. ये काफी चिंताजनक है, लेकिन हमें इस बात पर विश्वास है कि मणिपुर के हालातों को ध्यान में रखते हुए हमारी खुफिया एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं. हम फिलहाल सामान्य स्थिति और शांति लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस वीडियो पर शुरू में ज्यादा ध्यान नहीं गया, मगर निज्जर के मामले से बढ़े विवाद की वजह से हिंसा और खालिस्तान कनेक्शन पर बात शुरू हो गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
अभी भी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं…

अभी भी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं...

गठबंधन के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं!….

गठबंधन के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं!....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend