ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोटा में एक और छात्र ने की आत्‍महत्‍या, एक साल से कर रहा था नीट की तैयारी

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in खास खबर, शिक्षा
0
कोटा कोचिंग: कामयाबी या मौत की फैक्ट्री?

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्‍थान के कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्‍महत्‍या कर ली है. इस छात्र ने भी फांसी लगाकर जान दी है. ये छात्र उत्‍तर प्रदेश का बताया जा रहा है. यूपी निवासी छात्र तनवीर किसी कोचिंग संस्थान से कोचिंग नहीं लेकर खुद सेल्फ स्टडी कर रहा था. छात्र के पिता मोहम्मद हुसैन खुद कोटा में रहकर 11वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट को पढ़ाते हैं. छात्र तनवीर ने बीती रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाया आत्महत्या कर ली.

कोटा की कुन्हाड़ी इलाके में छात्र के साथ उसके पिता और उसकी बहन भी रह रहे थे. बीते 1 साल से कोटा में रहकर छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बीती रात छात्र तनवीर अपनी बहन से कपड़े चेंज करने की बात कह कर रूम में गया था. इसके बाद उसने दरवाजा नहीं खोला, तो बहन को शंका हुई. इसके बाद कमरे का गेट तोड़ कर देखा, तो छात्र फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्‍थान का कोटा शहर छात्रों को कोचिंग देने के लिए जाना जाता है. यहां हर साल लगभग ढाई लाख विद्यार्थी इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं.

व्यस्त दिनचर्या, कठिन प्रतिस्पर्धा, बेहतर करने का नियमित दबाव, माता-पिता की उम्मीदों का बोझ और घर से दूरी ऐसी समस्याए हैं, जिनका सामना यहां दूसरे शहरों और देश के अन्य हिस्सों से आकर पढ़ाई करने वाले ज्यादातर छात्र महसूस करते हैं. ऐसे में पुलिस छात्रावासों और पीजी (पेइंग गेस्ट) के वार्डन को ‘दरवाजे पे दस्तक’ अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स केस मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स केस मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मणिपुर में BJP ऑफिस में भीड़ ने आग लगाई, भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला

मणिपुर में BJP ऑफिस में भीड़ ने आग लगाई, भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend