ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में अनंत चतुर्दशी और ईदमिलादुन्नबी आज

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
देशभर में अनंत चतुर्दशी और ईदमिलादुन्नबी आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में आज अनंत चतुर्दशी और ईदमिलादुन्नवी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, आज जैन समाज के दशलक्षण पर्व का भी समापन हो रहा है। इस मौके पर हिंदू, जैन और मुस्लिम समाज के लोग जुलूस निकालेंगे।

उधर, मुंबई और आस-पास के जिलों में अनंत चतुर्दशी के चलते ईद का जुलूस शुक्रवार को निकाला जाएगा। मुस्लिम संगठनों ने यह फैसला पुलिस की अपील पर लिया है। राज्य सरकार ने गवर्नमेंट हॉलिडे भी बदलकर 29 सितंबर कर दिया है।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

हिंदू धर्म के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। इसके 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन यानी आज भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में पिछले 10 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा।

तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां 27 सितंबर को गणेश चतुर्थी उत्सव के अवसर पर एक भक्त ने भगवान गणेश की मूर्ति को गंगा नदी में विसर्जित किया।
तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां 27 सितंबर को गणेश चतुर्थी उत्सव के अवसर पर एक भक्त ने भगवान गणेश की मूर्ति को गंगा नदी में विसर्जित किया।

गणेश उत्सव के लिए महाराष्ट्र में खास तैयारियां की गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुंबई में पुलिस के 19 हजार जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनाय पुलिसकर्मियों में 16,250 कांस्टेबल, 2,866 अधिकारी, 45 असिस्टेंट कमिश्नर, 25 डिप्टी कमिश्नर, 8 एडिशनल कमिश्नर और अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा SRPF की 35 प्लाटून, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी और शहर में कई जगहों पर होम गार्ड्स मौजूद रहेंगे।

महानगर के गिरगांव, दादर, जुहू, मार्वे और अक्सा समुद्र तटों सहित 73 स्थानों पर हजारों घरेलू और सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। ‌BMC ने भी लोगों से विसर्जन के दौरान अंधेरे या एकांत क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।

तस्वीर 26 ,सितंबर की शाम की है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत अंबानी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल हुए।
तस्वीर 26 ,सितंबर की शाम की है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत अंबानी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल हुए।

इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था ईद-ए-मिलाद के लिए भी लागू रहेगी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने 1,337 लाइफगार्ड तैनात किए हैं। जिनमें 69 नेचुअल वॉटर बॉडीज में 1,035 और 200 कृत्रिम तालाबों में 302 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा नेचुअल वॉटर बॉडीज में 53 मोटरबोट की व्यवस्था की है।

वहीं, पुलिस की अपील पर विभिन्न मुस्मिल संगठनों अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर गुरुवार की बजाय शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकालने का फैसला किया है।

इसके अलावा 28 सितंबर को जैन समाज के दशलक्षण पर्व का भी समापन हो रहा है। इस दिन को जैन धर्म के दिगम्बर अनुयायियों के आदर्श अवस्था में अपनाए जाने वाले गुणों को दशलक्षण धर्म कहा जाता है। इस मौके पर जैन समाज के लोग भी जुलूस निकालेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

'जगहंसाई' के दौर से गुजर रहा नीतीश-लालू की पार्टी के नेताओं का रिश्ता

कोटा कोचिंग: कामयाबी या मौत की फैक्ट्री?

कोटा में एक और छात्र ने की आत्‍महत्‍या, एक साल से कर रहा था नीट की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend