ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवघर ट्रेजरी अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in खास खबर, राजद
0
लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 में I.N.D.I.A. गठबंधन की राजनीति का ताना-बाना बुन रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. झारखंड हाईकोर्ट में देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सजायाफ्ता हो चुके लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर सुनवाई चल रही है. सीबीआई की ओर से दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई और प्रतिवादियों का पक्ष सुना, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते की तारीख निर्धारित की गई है.

आपको बता दें कि चारा घोटाले के सभी मामलों में लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. लेकिन, अब एक बार फिर देवघर ट्रेजरी का मामला जिन्न बनकर लालू प्रसाद के पीछे घूमता नजर आ रहा है. देवघर ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर सीबीआई की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

RELATED POSTS

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

सीबीआई की ओर से इस याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद को देवघर मामले में सिर्फ साढ़े 3 साल की सजा दी गई है. जबकि उन्हें अधिकतम 7 साल की सजा दी जानी चाहिए थी. आपको बता दें कि देवघर मामले में लालू प्रसाद बेक जुलियस समेत कुल छह लोगों को 3 साल से 6 साल तक की सजा सुनाई गई है. सीबीआई की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद की संलिप्तता को देखते हुए उन्हें अधिकतम 7 साल की सजा मिलनी चाहिए.

दरअसल देवघर ट्रेजरी मामले में दो सजायाफ्ता फूलचंद सिंह और आरके राणा गुजर चुके हैं. एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर कोर्ट को दोनों सजायाफ्ता के गुजर जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले से दोनों का नाम हटाने का आदेश दिया था. आपको बता दें कि चारा घोटाले के देवघर, डोरंडा, दुमका और देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. लालू फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. ऐसे में एक बार फिर देवघर ट्रेजरी से जुड़े मामले में सजा बढ़ाने की मांग को लेकर राजद सुप्रीमो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

by UB India News
July 16, 2026
0

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनाधार और प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं विपक्षी दलों द्वारा उन्हें हटाने की मुहिम तेज...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

Next Post
भवन निर्माण करने वालों को झटका, अचानक बढ़ गए सीमेंट के दाम

भवन निर्माण करने वालों को झटका, अचानक बढ़ गए सीमेंट के दाम

नवादा में ट्रक ने 4 मजदूरों को कुचला, 3 की मौत

नवादा में ट्रक ने 4 मजदूरों को कुचला, 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend