ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिवराज की गद्दी पर मंडरा रहा है संकट!

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in Lokshbha2024, मध्यप्रदेश
0
शिवराज की गद्दी पर मंडरा रहा है संकट!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश में बहुत जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) के लिए सोमवार को जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिकट की घोषणा नहीं कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) शायद उन पर शिकंजा कसना चाह रही है. दरअसल, 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए अब तक घोषित 78 सीटों को देखकर साफ़ नज़र आता है कि BJP ने क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्टी नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को संभालने, कमज़ोर सीटों पर मज़बूती हासिल करने के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व को इस्तेमाल करने, और मुख्यमंत्री पद की दौड़ को खुला रखने की भरपूर कोशिश की है. सूबे में अब तक चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे हैं.

राजनैतिक हलकों में हैरानी फैला देने वाले एक कदम के तहत BJP ने घोषणा की कि वह लोकसभा के सात सदस्यों को, जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री हैं, चुनाव मैदान में उतार रही है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा के कुछ ही घंटे बाद घोषित सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल हैं. इन लोगों में से चार लोग अतीत में विधायक रह चुके हैं.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

एक दशक बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय पिछली बार 2013 में अपने पैतृक इंदौर जिले की महू सीट से दूसरी बार जीते थे. अब वह वह इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दशक के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, क्योंकि वह आखिरी बार 2003 में ग्वालियर से लगाीतार दूसरा बार चुनाव जीते थे.

नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी इस बार चुनाव मैदान में उतार दिए गए हैं. प्रत्याशी सूची से ऐसा महसूस होता है कि सत्तासीन पार्टी चुनाव मैदान में अपने ही वरिष्ठ क्षेत्रीय नेताओं के बीच संतुलन कायम करने की कोशिश कर रही है, ताकि चुनिंदा इलाकों और जातियों के बीच उनके तजुर्बों और असर से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाया जा सके.

सात मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में लाकर BJP न सिर्फ़ कमज़ोर सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि आसपास की सीटों पर भी इन दिग्गजों की लगातार मौजूदगी से असर पड़े.
इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि BJP ने “हार कबूल कर ली है…”

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर कमलनाथ ने लिखा, “मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर चुकी BJP ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव आज खेला है… साढ़े 18 साल की BJP सरकार और 15 साल से ज़्यादा के शिवराजी विकास के दावों को नकारने वाली BJP प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दावा करने वाली BJP की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है…”

कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए दावा किया कि कांग्रेस के डर से BJP ने सूबे में अपने ‘डूबते जहाज़’ को बचाने के लिए शीर्ष केंद्रीय नेताओं को शामिल किया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान जानते हैं कि वह हारने वाले हैं, लेकिन वह अपने साथ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बड़े नेताओं को भी डुबोना चाहते हैं.

चुनावी दौड़ में शामिल किए गए चार अन्य लोकसभा सांसद हैं – सतना सीट से चार बार सांसद रह चुके गणेश सिंह, जिन्हें उनकी मौजूदा सीट से ही मैदान में उतारा गया है – सीधी लोकसभा सीट से दूसरी बार की मौजूदा सांसद रीति पाठक, जिन्हें सिशी सीट से टिकट दिया गया है – चार बार जबलपुर से सांसद चह चुके राकेश सिंह, इस बार जबलपुर-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे – और होशंगाबाद सीट से तीसरी बार सांसद बने उदय प्रताप सिंह, इस बार नरसिंहपुर जिले की गादरवारा सीट से चुनाव मैदान में होंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

by UB India News
September 14, 2025
0

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में जिला कार्यकारिणियों से नेताओं के परिजनों को हटाया, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव...

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

by UB India News
June 3, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

by UB India News
February 25, 2025
0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए...

Next Post
कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच क्यों मच रही मारामारी

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच क्यों मच रही मारामारी

श्रीलंका ने निभाई दोस्ती

श्रीलंका ने निभाई दोस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend