ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

UB India News by UB India News
September 27, 2023
in अपराध, कानून, खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की जेल से रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार 26 सितंबर 2023 को अहम सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा कृष्णैय्या की याचिका पर सुनवाई करेगी। कृष्णैय्या की 1994 में हत्या हो गई थी। इस मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद हुई थी। हालांकि इसी साल अप्रैल में नीतीश सरकार ने जेल नियमावली में संशोधन कर दिया था। इसके बाद उनकी जेल से रिहाई हो गई थी। नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ उमा कृष्णैय्या ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आनंद मोहन की रिहाई को रद्द करने की मांग की।

उमा कृष्णैय्या की याचिका पर किसकी पीठ कर रही सुनवाई

इस मामले में सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ करेगी। बता दें कि नीतीश सरकार ने इसी साल अप्रैल में जेल नियमावली में संशोधन किया था, जिसके बाद आनंद मोहन सहित 97 कैदियों को रिहा कर दिया गया था। संशोधन के मुताबिक, अब उम्रकैद की सजा पाए कैदियों को भी अच्छे आचरण के आधार पर जमानत मिल सकती है।

याचिका पर पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

उमा कृष्णैय्या की याचिका में कहा गया है कि आनंद मोहन ने उनके पति की हत्या की थी, जो एक लोक सेवक थे। ऐसे में उन्हें रिहा करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि आनंद मोहन की रिहाई को खत्म किया जाना चाहिए। ताकि वो अपनी सजा पूरी कर सके। याचिका पर पिछली सुनवाई 11 अगस्त को हुई थी। तब अदालत ने पूछा था कि आनंद मोहन सहित कितने दोषियों को इस साल सजा में छूट देकर जेल से रिहा किया गया। इस पर नीतीश सरकार को ओर से कोर्ट को बताया गया कि आनंद मोहन के साथ कुल 97 कैदियों को सजा में छूट देकर समय से पहले रिहा किया गया।

OG Images (5)

नीतीश सरकार की ओर के कोर्ट में दिए गए जवाब पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने पूछा कि क्या रिहा किए गए सभी 97 कैदी पब्लिक सर्वेंट की हत्या में दोषी थे? इस पर बिहार सरकार के वकील रंजीत कुमार ने कहा कि वे इस बारे में डिटेल जुटाने के बाद जवाब दे सकते हैं। ऐसे में डिटेल जुटाने के लिए कुछ समय का वक्त दिया जाए। इस पर कोर्ट ने 26 सितंबर का तारीफ सुनवाई के लिए मुकर्रर कर दी थी।

उमा कृष्णैय्या के पक्ष में आया फैसला तो बढ़ जाएंगी आनंद मोहन की मुश्किलें

इस मामले में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी जाएंगी। इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। ऐसे में अगर आज सुप्रीम कोर्ट जी कृष्णैय्या की पत्नी के पक्ष में फैसला सुनाता है तो आनंद मोहन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
24 घंटे में दूसरी बार लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, बिहार में क्या चल रहा है?

24 घंटे में दूसरी बार लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, बिहार में क्या चल रहा है?

World Cup 2023 : सभी टीमें खेलेंगी प्रैक्टिस मैच, ये रहा पूरा शेड्यूल

World Cup 2023 : सभी टीमें खेलेंगी प्रैक्टिस मैच, ये रहा पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend