ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखबीर सिंह और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर छापेमारी

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखबीर सिंह और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के फिरोजपुर में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। गैंगेस्टर लखबीर सिंह लन्डा और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ये ऑपरेशन जीरा, मखू और कई जगहों पर चलाया जा रहा है। जीरा में बीते दिन एक किराना दुकानदार को लखबीर सिंह लन्डा के नाम से फिरौती के लिए धमकी भी आ रही थी। इसके बाद उस दुकानदार पर 2 नकाबपोशों ने गोली भी चलाई थी।

सितंबर महीने की शरुआत में भी छापेमारी

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी पंजाब पुलिस ने गैंगेस्टर लखबीर लन्डा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 290 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था और उनके पास से आपराधिक चीजें जब्त की गई थीं। पुलिस ने इन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसें भी खंगाली थीं और उनके डाटा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

लखबीर सिंह कौन है?

लखबीर एक खालिस्तानी आतंकी है, जो कनाडा में रहता है। वह मूल रूप से पंजाब के तरन तारन का रहने वाला है। उसने बीते दिनों पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के मुख्‍यालय पर रॉकेट की मदद से ग्रेनेड हमला करवाया था। पंजाब पुलिस उस पर लगातार शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है, इसलिए उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

हालही में NIA ने 4 खालिस्तानी आंतकियों की जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने की घोषणा की थी। इनमें लखबीर सिंह का नाम भी था। जांच एजेंसी ने ‘लखबीर सिंह’ की जानकारी मुहैया कराने वाले के लिए 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। लखबीर पर खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन बीकेआई के लिए धन जुटाने, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने समेत तमाम आरोप हैं।

बता दें कि हाल ही में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने चार खालिस्तानी आतंकियों की जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने का ऐलान किया है. बीते बुधवार को एनआईए ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संचालक लखबीर सिंह संधू की गिरफ्तारी के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान किया था. जांच एजेंसी ने लखबीर सिंह की जानकारी मुहैया कराने वाले के लिए 10 लाख रूपये के धनरासि की घोषणा की है. लखबीर सिंह लांडा पंजाब के तरन तारन जिले का रहने वाला है.

खुफिया जानकारियों के मुताबिक फिलहाल वो कनाडा के अल्बर्टा में छिपा हुआ है. पाकिस्ता के आतंकवादी रिंडा को लखबीर सिंह का करीबी बताया जाता है. साल 2017 में लांडा कनाडा भाग गया था. कनाडा जाकर उसने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन बीकेआई से हाथ मिला था. साल 2011 में लांडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल लखबीर सिंह के खिलाफ अमृतसर, तरन तारन, मोगा और फिरोजपुर जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी आतंकी

कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी आतंकी

अफगानिस्तान पर चीन की नजर

अफगानिस्तान पर चीन की नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend