ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शक्तिशाली भारत से क्‍यों लिया पंगा… कनाडा की संसद में पीएम ट्रूडो से मांगे जा रहे ‘साजिश’ के सबूत, व‍िपक्ष ने घेरा

UB India News by UB India News
September 26, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
शक्तिशाली भारत से क्‍यों लिया पंगा… कनाडा की संसद में पीएम ट्रूडो से मांगे जा रहे ‘साजिश’ के सबूत, व‍िपक्ष ने घेरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक हफ्ते पहले भारत को खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या का दोषी ठहरा दिया है। लेकिन अब उनका यह दांव उन पर ही भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। कनाडा में विपक्ष के नेता एंड्रयू शीर ने उसी संसद में ट्रूडो से सवाल पूछे हैं जहां पर पीएम ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। शीर ने ट्रूडो से पूछा है कि आखिर क्‍यों उन्‍होंने एशियाई शक्ति से पंगा लिया है? शीर से पहले एक और विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने भी ट्रूडो को घेरा था। शीर ने ट्रूडो पर जो भी आरोप लगाए हैं, उसकी वजह से उन्‍हें काफी सराहा जा रहा है।

ट्रूडो की आलोचना
एंड्रयू शीर ने बिना सबूत के भारत के खिलाफ ‘साजिश’ की बातों के लिए पीएम ट्रूडो की आलोचना की। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में हाल के संसदीय सत्र में, विपक्षी नेता ने ट्रूडो से सवाल पूछा कि उन्‍होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एशिया की सबसे बड़ी शक्ति भारत के साथ संबंधों में खटास लाने में कामयाबी कैसे हासिल की? शीर ने ट्रूडो से ऐसे ‘विचित्र’ दावे करने से पहले ठोस सबूत प्रदान देने का आग्रह किया है। शीर ने सदन में ट्रूडो पर निशाना साधा।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

साजिश के सबूत दें
उन्‍होंने कहा, ‘निराधार और अस्वीकार्य, इस तरह से भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के विचित्र आरोपों का जिक्र किया है। भारत सरकार ने कहा है कि एक दोषी आतंकवादी की मौत कैसे भारत सरकार के लिए काम करने वाले एजेंटों की गलती हो सकती है।’ विपक्षी नेता शीर ने जोर देकर कि ट्रूडो की ‘अक्षमता’ ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एशिया में उभरती शक्ति के साथ कनाडा के संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने ट्रूडो से पूछा, ‘क्या पीएम आखिरकार सही काम करेंगे और अपनी साजिश के सिद्धांत को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश करेंगे। कनाडा की धरती पर किसी दोषी आतंकवादी की मौजूदगी भारत की जिम्मेदारी नहीं है। ‘

लगातार आक्रामक है विपक्ष
ट्रूडो ने भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे। भारत ने ट्रूडो के दावों को बेतुका बताते हुए आरोपों का जोरदार खंडन किया। ट्रूडों के आरोपों के चलते दोनों देशों ने वरिष्‍ठ राजनयिकों को निकाल दिया है और कनाडा-भारत संबंधों पर कई प्रतिबंध भी लगा दिए है। इससे पहले पियरे पोइलिवरे ने कहा था कि ट्रूडो ने जो कुछ भी कहा है उन्‍हें सभी तथ्यों के साथ अपने सच को साबित करना चाहिए। प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के साथ साफ रूप से सामने आने की जरूरत है ताकि कनाडा के लोग उस पर कोई निर्णय ले सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी: शरद पवार

‘इंडिया’ में शामिल हर दल को चाहिए मनचाही सीटें, ममता-केजरीवाल दे रहे हवा तो कांग्रेस फूंक-फूंक कर रख रही कदम

क्या होती है सॉफ्ट लैंडिंग…

Chandrayaan 3 की सफलता के बाद अब चंद्रमा से धरती तक सैंपल लाने की तैयारी कर रहा इसरो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend