एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन पांच पदक जीतने के बाद, भारतीय एथलीट अपने कैबिनेट में कुछ और मेडल जोड़ने के लिए तैयार है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल की तलाश में उतरेगी। चीन के हांग्जो में पहले दिन भारत ने रोइंग और शूटिंग जैसे इवेंट में कमाल किया। भारत के पास आज शूटिंग के साथ-साथ मुक्केबाजों में भी पदक जीतने का मौका है।
भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया. ये पहला मौका है, जब भारतीय टीम एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में हिस्सा ले रही थी और पहली बार में ही स्वर्ण पदक जीत लिया. भारत के 117 रन के टारगेट के जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी. भारत की जीत में तेज गेंदबाज तितास साधु का अहम योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए. ये महिला टी20 में किसी भी भारतीय गेंदबाज का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे किफायती स्पैल है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. दो मैच का बैन झेलने के बाद रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर की इस मैच से टीम इंडिया में वापसी हुई थी.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शेफाली वर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गईं थीं. हालांकि, दूसरे छोर से स्मृति मंधाना डटी रहीं. उन्हें तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स का पूरा साथ मिला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, मंधाना (46) के 89 रन से स्कोर आउट होने के बाद तो भारतीय पारी लड़खड़ा गई और एक-एक कर विकेट गिरते गए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 2, ऋचा घोष 9, पूजा वस्त्रकार 2 रन ही बना पाईं.
जेमिमा भी 42 रन बनाकर आउट हो गईं और अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 7 विकेट पर 116 रन बना पाई. श्रीलंका की तरफ से सुंगधिका कुमारी ने 2, इनोका राणावीरा ने भी 2 विकेट लिए.
117 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 14 रन के भीतर ही उसने 3 विकेट गंवा दिए थे और पहले तीनों विकेट तितास साधु ने ही लिए. हालांकि, इसके बाद हसिनी परेरा और निलाक्षी डिसिल्वा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और चौथे विकेट के लिए 33 गेंद में 36 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी लेकिन राजेश्वरी गायकवाड़ ने हसिनी को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा.
इसके बाद ओशादी राणासिंघे ने भी कुछ शॉट्स लगाए लेकिन भारत की कसी हुई गेंदबाजी की वजह से रन रेट बढ़ता गया और आखिर में इसी चक्कर में श्रीलंका ने लगातार विकेट गंवाए और 20 ओवर में टीम 100 रन के आंकड़े को भी नहीं पार कर पाई. श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन बनाने थे लेकिन राजेश्वरी ने सिर्फ 5 रन दिए और 1 विकेट भी लिया. इस तरह भारत 19 रन से फाइनल जीत गया.
एशियन गेम्स के दूसरे दिन जिम्नास्टिक में विमेंस क्वालिफिकेशन सब-डिवीजन 1 का सुबह 7.30 बजे से आगाज होगा. बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे. इसमें अरुंधति चौधरी का मुकाबला चीन की लियू यांग से होगा. यह राउंड ऑफ 16 का मैच होगा. मेंस में दीपक भोरिया का मुकाबला मलेशिया के अब्दुल कय्यूम बिन अरिफिन से होगा. वहीं एक अन्य मुकाबले में निशांत देव और दीपेश लामा के बीच मैच होगा.
जूडो के मेडल इवेंट में भारत की गरिमा चौधरी विमेंस 70 केजी ग्रुप के लिए मैच खेलेंगी. तैराकी में भी कई तैराकों से उम्मीद होगी. मेंस 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल में श्रीहरि नटराज का प्रदर्शन देखने को मिलेगा. विमेंस 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट और फाइनल में माना पटेल का प्रदर्शन दिखेगा. इनके साथ-साथ तैराकी में लिकिथ सेल्वराज, हशिका रामचंद्र और धिनिधि देसिंधु भी भाग्य आजमाएंगी.
गौरतलब है कि पहले दिन की मेडल लिस्ट में भारत 7वें नंबर पर रहा. भारत ने 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस तरह भारत को पहले दिन कुल 5 मेडल मिले. इसमें चीन पहले नंबर पर रहा. चीन को पहले दिन कुल 30 मेडल मिले. चीन के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते. कोरिया दूसरे और जापान तीसरे नंबर पर रहा.
25 मीटर मेंस रैपिड फायर पिस्टल में भारत को मेडल
भारत के लिए एक और कांस्य पदक! विजयवीर सिद्धू, अनीश और आदर्श सिंह की भारतीय टीम ने 1718 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है। विजयवीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मेंस क्वालीफिकेशन को 18 इनर 10 सहित 582 अंकों के साथ पूरा किया और फाइनल में पहुंच गए।
ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने जीता कांस्य पदक
भारत के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है। यह भारत का 8वां मेडल है। भारत ने अब तक कुल एक गोल्ड, तीन सिल्वर और चार कांस्य पदल जीत लिए हैं।
रोइंग में भारत को एक और मेडल
रोइंग के मेंस क्वाड्रपल स्कल्स इवेंट में, भारत के सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, सुखमीत और जकार खान की शानदार टीम के प्रतिनिधित्व में भारतीय नाव ने 6:08:61 के शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीता।
50 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग के फाइनल में भारत
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 4 में भारत के स्टार तैराक श्रीहरि ने 25.43 का समय लेकर अपनी हीट में तीसरा स्थान और कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया। वह अब इस इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।
भारत ने जीता गोल्ड
भारत ने 10 मीटर मेंस राइफल (टीम) में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा! 1893.7 अंक के साथ टीम इंडिया ने चीन के रिकॉर्ड को तोड़ा, चीन ने इस साल 19 अगस्त को बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1893.3 अंक के साथ रिकॉर्ड बनाया था।
टीमों की रैंकिंग
- भारत: 1893.7
- कोरिया: 1890.1
- चीन: 1888.2
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
- तोमर: 631.6
- रुद्राक्ष: 632.8
- दिव्यांश: 629.6
एशियन गेम्स में भारत का दूसरे दिन का शेड्यूल
महिला क्रिकेट फाइनल – भारत बनाम श्रीलंका सुबह, 11.30 बजे
शतरंज
पुरुष व्यक्तिगत राउंट 3 और 4 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगेसी) दोपहर 12.30 बजे
महिला व्यक्तिगत राउंड 3 और 4 (कोनेरू हम्पी और द्रोणावल्ली हरिका) दोपहर 12.30
बास्केटबॉल 3×3:
महिला राउंड-रॉबिन पूल ए: भारत बनाम उज्बेकिस्तान- सुबह 11:20 बजे
पुरुष राउंड-रॉबिन पूल सी: भारत बनाम मलेशिया- दोपहर 12:10 बजे
जूडो:
मेडल इवेंट- वूमेन्स 70 किग्रा (गरिमा चौधरी) – सुबह 7:30 बजे से
रग्बी सेवन्स:
महिला पूल एफ- भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 8:20 बजे
महिला सेमीफाइनल- क्वालिफाई होने पर – दोपहर 1:55 बजे से
रोइंग:
मेडल इवेंट- मेन्स सिंगल्स स्कल्स फाइनल-ए (बलराज पंवार)- सुबह 7:00 बजे
मेडल इवेंट- मेन्स कॉक्सलेस 4 फाइनल-ए (आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह, पुनित कुमार) – सुबह 7:40 बजे
मेडल इवेंट: मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स फ़ाइनल ए (परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान, सुखमीत सिंह) – सुबह 8:00 बजे
मेडल इवेंट: वूमेन्स कॉक्स्ड 8 (जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी, रुक्मणि) – सुबह 8:50 बजे
सेलिंग:
कई श्रेणियों में क्वालिफाइंग रेस (एक से ज्यादा एथलीट)- सुबह 8:30 बजे से
शूटिंग:
मेन्स 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत फाइनल और टीम फाइनल (रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार)- सुबह 6:30 बजे से
मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज-2 और व्यक्तिगत फाइनल (अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह)- सुबह 6:30 बजे से







