ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in पटना, राजद
0
लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 17 आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। सभी को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

बता दें कि बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर दायर चार्जशीट पर आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। पहले ये सुनवाई गुरुवार को होनी थी, लेकिन किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी थी। गुरुवार को CBI ने कोर्ट को बताया कि तीन रेल अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत गृह मंत्रालय से मिल गई है।

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

रेल अधिकारी मनदीप कपूर, मनोज पांडे, डॉ. पीएल बंकर के खिलाफ केस चलाने की परमिशन मिली है। वहीं, लालू प्रसाद यादव पर केस चलाने की इजाजत पहले ही गृह मंत्रालय ने दे दी है।

लालू यादव को कोर्ट ने जारी किया समन

बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई ने लैंड फॉर स्कैम मामले में आरोपी बनाया है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव पर केस चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है। यह जानकारी सीबीआई के वकील द्वारा कोर्ट को बताई गई। सीबीआई के वकील ने कहा कि इस मामले में महीप कपूर, मनोज पांडे और पीएल बंकर के खिलाफ मुकदमा चलाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिल गई है।

लैंड फॉर जॉब स्कैम क्या है?

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई की तरफ से 3 जुलाई को नई चार्जशीट दाखिल की गई थी। बता दें कि जब साल 2004 से 2009 के बीच लालू यादव रेल मंत्री थे, इस दौरान लैंड फॉर जॉब स्कैम घोटाला हुआ था। इस दौरान रेलव के अलग-अलग डिविजनों में नौकरी के बदले जमीन का सौदा किया गया था। लालू यादव पर यह आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नियमों की अनदेखी की और रेलवे में नौकरी दी गई। इसके लिए भर्ती नोटिफिकेशन निकाला गया और जिन लोगों को नौकरी दी गई उनके परिजनों द्वारा लालू परिवार के सदस्यों के नाम से देश के कई शहरों में बेशकीमती जमीनों का सौदा किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

अब घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखने लगा तनाव का असर

ध्यान भटका रही मोदी सरकार, महिला आरक्षण को आज ही लागू करना चाहिए: राहुल गांधी

ध्यान भटका रही मोदी सरकार, महिला आरक्षण को आज ही लागू करना चाहिए: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend