ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपट गये नीतीश

UB India News by UB India News
September 21, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जब अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपट गये नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश का प्रेम अपने खास मंत्री अशोक चौधरी के लिए अचानक ही छलक जा रहा है। तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने मजाक-मजाक में अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था, यह यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे। वहीं गुरुवार को भी सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी के प्रति अपने अगाध प्रेम को दर्शाया और पत्रकारों और नेताओं की भीड़ के बीच सीएम अशोक चौधरी से यह कहते हुए गले से लिपट गए कि, ‘हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं’, इसके बाद अशोक चौधरी शर्म से पानी पानी हो गए और सीएम के जाने से पहले ही कार्यक्रम से बाहर निकल गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औऱ उनके मंत्री अशोक चौधरी के बीच का रिश्ते की एक औऱ बानगी आज देखने को मिली. भरी महफिल में नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये. नीतीश बोले-हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं. 3 दि पहले नीतीश कुमार अशोक चौधरी को ही गर्दन पकड़ कर खींचते हुए एक पत्रकार के पास ले गये थे.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

अशोक चौधरी से नीतीश का प्रेम
दरअसल नीतीश कुमार आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे. उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी थे. इसी दौरान किसी पत्रकार ने नीतीश कुमार से पूछ लिया कि क्या आपको किसी के टीका लगाने से परेशानी है. दरअसल तीन दिन पहले नीतीश कुमार ने टीका लगाने के कारण ही मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ तक एक पत्रकार के पास ले गये थे. पत्रकार ने भी टीका लगा रखा था. नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर पत्रकार के सिर से उनका सिर टकरा दिया था.

लेकिन आज जब टीका लगाने पर सवाल पूछा गया तो फिर नीतीश कुमार ने जो किया वह बेहद दिलचस्प था. नीतीश कुमार पीछे घूम, जहां मंत्री अशोक चौधरी खड़े थे. वे अशोक चौधरी के पास गये औऱ उनके कंधे पर सिर रखकर लिपट गये. नीतीश कुमार ने कहा-अरे इ तो हमलोगों का प्रेम है. नीतीश कुमार को अपने मंत्री के कंधे पर सिर रख कर लिपटते देख एक बार फिर वहां मौजूद लोग हैरान रह गये.

इस दौरान नीतीश कुमार ये भी कहते रहे कि वे टीका लगाने के खिलाफ नहीं है. वे सभी धर्मों की इज्जत करते हैं. बिहार में 6 धर्मों के लोग रहते हैं, वे सबकी इज्जत करते हैं. नीतीश कहते रहे-आप लोगों को मालूम नहीं है कि हम सबकी इज्जत करते हैं. लेकिन अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपटने की उनकी अदा के बाद वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री की बातें कम ही सुनी.

बता दें कि तीन दिन पहले एक औऱ जयंती समारोह में दूसरा तमाशा हुआ था. गांधी मैदान के पास मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने जब एक पत्रकार को टीका लगाये देखा तो अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर लगभग खींचते हुए उन्हें पत्रकार के पास ले गये थे. मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री के सिर को पत्रकार के सिर से टकरा दिया था. उस दौरान वे कह रहे थे कि हमारे यहां भी पुजारी है. तब ये चर्चा हुई थी कि नीतीश कुमार को मंत्री अशोक चौधरी के टीका लगाने से परेशानी है. मंत्री अशोक चौधरी के टीका लगाने पर पहले भी नीतीश कुमार का रिएक्शन सामने आ चुका है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
नीतीश को अपनाने में भाजपा को नहीं होगी कोई मुश्किल!

नीतीश को अपनाने में भाजपा को नहीं होगी कोई मुश्किल!

महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

ऐतिहासिक रहा संसद का विशेष सत्र , संसद का विशेष सत्र समाप्त , दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend