ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लंबा पर सफल ऑपरेशन….

UB India News by UB India News
September 21, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी

RELATED POSTS

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अनंतनाग जिले में हुई आतंकवादियों व सुरक्षाबलों की मुठभेड़ लगभग सात दिन तक जारी रहने के बाद समाप्त हो गयी। १५६ घंटों चला ऑपरेशन गडूल बीते कुछ वर्षो की सबसे बड़ी मुठभेड़ है। जम्मू–कशमीर पुलिस के अनुसार‚ लश्कर के हिट स्कवैड आतंकवादी उजैर खान सहित दो आतंकियों को मार गिराया गया। एक अन्य आतंकवादी का जला हुआ शव भी मिला है‚ जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। इस मुठभेड़ की शुरु आत में सेना के कर्नल मनप्रीत‚ मेजर आशीष धोनचक‚ जम्मू–कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट को शहादत मिली जबकि सेना के जवान प्रदीप को वीरगति प्राप्त हुई। छह जवान घायल बताये जा रहे हैं। इस वक्त वहां मौसम खराब होने के बावजूद सुराक्षाबलों ने सर्च जारी रखी है। गडूल गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर यह तलाशी अभियान सेना–पुलिस के संयुक्त दल द्वारा चलाया गया था। यह स्थान पहाड़ी जंगलों के बीच है। वहां पहुंचने का केवल एक ही मार्ग है‚ वह भी बेहद संकरा। आतंकी ऊपर से लगातार गोलाबारी कर रहे थे। ऑपरेशन चालू करते वक्त ही अंदेशा था कि आतंकियों ने जंगल के इलाकों में भारी मात्रा में हथियार व गोला–बारूद एकत्र कर रखे हैं। एक तरफ खाई और दूसरी तरफ घने जंगलों में छिपे दहतशतगर्दों को ढूंढ निकालना दुष्कर था क्योंकि लगातार कहा जा रहा है कि आतंकियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये स्थानीय लोगों को केवल डराते ही नहीं‚ बल्कि उन्हें जान से मारने और बमों से उनके कच्चे घरों को उड़ाने सरीखी धमकियां देकर दहशत भी फैलाते हैं। राज्य को विशेष दर्जा खत्म करने के बाद से बुनियादी ढांचे‚ स्वास्थ्य सुविधाओं‚ शिक्षा‚ रोजगार के अवसरों को लेकर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। जवानों की शहादत के बावजूद ऑपरेशन की सफलता देशवासियों का सीना ही नहीं चौड़ा करती बल्कि राज्यवासियों और वहां आने वाले घुमक्कड़ों को सुरक्षित वातावरण देने के प्रयासों में यह मील का पत्थर साबित होगा। विकास कार्यों में स्थानीय लोगों को नियमित रोजगार मिल रहा है। इस सबसे आतंक का धंधा करने वाले बौखला जाते हैं। पड़ोसी मुल्क की बदनीयत व ध्यान भटकाने की नीति के चलते वे खून–खराबा कर दुनिया के समक्ष देश की छवि बिगाड़ने में जुट जाते हैं। जिसका खामियाजा शांतिपूर्ण जीवन जीने वाली स्थानीय बिरादरी को चुकाना पड़ता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

Next Post
यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

यूपी से दिल्ली का रास्ता.....

महिला आरक्षण बिल 2021 का चुनावी जुमला हैः ललन सिंह

महिला आरक्षण बिल 2021 का चुनावी जुमला हैः ललन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend