ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जलवायु परिवर्तन का असर कहीं सूखा‚ कहीं बाढ़ की मार

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in पटना, बिहार
0
जलवायु परिवर्तन का असर कहीं सूखा‚ कहीं बाढ़ की मार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व ओजोन दिवस पर शनिवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्षद् मुख्यालय के सम्मेलन कक्ष में दो अतिथि वक्ताओं के व्याख्यान का आयोजन किया गया। इससे पहले बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् के सदस्य– सचिव एस. चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में उपस्थित तथा ऑनलाईन जुडे श्रोताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ओजोन स्तर के महत्व को जानते हुए कहा जा सकता है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने में इसकी अहम भूमिका है। इस वर्ष ओजोन स्तर के परिरक्षण दिवस पर दिया गया विषय वस्तु (थीम) है – ‘मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉलः फिक्सिंग द ओजोन लेयर एंड़ रिड़्यूसिंग क्लाइमेट चेंज’।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व समुदाय के अतिरिक्त राज्य को भी जलवायु परिवर्तन की विभिषिका को देखना पड रहा है। अतिवृष्टि‚ अनावृष्टि‚ सूखा‚ बाढ़ आदि की मार झेल रहे हैं। वर्ष २०१९ में अति गर्मी के कारण कई लोग प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोकने के लिए ‘जल–जीवन–हरियाली मिशन’ की शुरूआत की गयी है। इस मिशन के लक्ष्य की प्राप्ति एवं सफलता के बाद ‘जल–जीवन–हरियाली’ के द्वितीय चरण की शुरुआत की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी की जाने वाले कृषि रोड मैप द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कम करने की योजना है। पर्यावरण‚ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् द्वारा यूएनईपी के साथ ‘जलवायु अनुकूल न्यून कार्बन योजना’ विषय पर अध्ययन किया जा रहा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

कार्यक्रम में प्रथम अतिथि वक्ता कमल कुमार‚ अतिरिक्त निदेशक‚ केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड‚ परियोजना कार्यालय‚ आगरा ने ऑनलाईन जुडकर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि ओजोन स्तर के क्षय को रोकने के लिए हमें ओजोन क्षयकारी पदार्थों का उपयोग कर बनायी गयी सामग्रियों का उपयोग न करने का संकल्प लेना होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‚ पटना की पर्यावरणीय व असैनिक अभियंात्रिकी की सहायक प्रायापक डॉ. प्राढ़ी राजीव ने कहा कि ओजोन स्तर पृथ्वी वासियों के लिए हितकारी है। ओजोन स्तर को क्षय से बचाने का प्रयास स्वयं के स्तर से हमें करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर राज्य पर्षद् के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार ने कार्यक्रम में ऑफलाईन/ऑनलाईन शामिल अतिथि वक्ताओं‚ श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय समुदाय के लिए “मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉल’ सफलता की कहानी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
यह यकीनन मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता है- चिराग पासवान

यह यकीनन मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता है- चिराग पासवान

आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पीएम के रूप में जदयू ने दिल्ली से नीतीश कुमार की ब्रांडिंग करने की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend