ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज,टीम इंडिया के पास 5 साल बाद खिताब जीतने का मौका

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज,टीम इंडिया के पास 5 साल बाद खिताब जीतने का मौका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज (17 सितंबर) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस बड़े मैच के लिए तैयार है. टीम इंडिया की नजर एशिया कप के 8वें खिताब पर कब्जा जमाने पर होगी. वही श्रीलंका 7वीं बार चैंपियन बनना चाहेगी.

एशिया कप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा। इसकी शुरुआत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। कोलंबो में आज बारिश की 90 फीसदी आशंका है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

फाइनल मैच आज बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) ने एक रिजर्व-डे (सोमवार, 18 सितंबर) रखा है। यद‍ि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।

हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

भमन गिल टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।

एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं।

श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा के नाम सबसे ज्यादा रन
श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा इंजरी के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीक्षणा की चोट पर अपडेट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि तीक्षणा फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है। मथीश पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

बारिश की 90 फीसदी आशंका
कोलंबो में रविवार को बारिश की 90 फीसदी आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर मुश्किल होती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
सनातन पर विवाद से दूरी, महिला आरक्षण और जातिगत जनगणना पर फोकस’, कांग्रेस ने तय की चुनावी रणनीति

सनातन पर विवाद से दूरी, महिला आरक्षण और जातिगत जनगणना पर फोकस', कांग्रेस ने तय की चुनावी रणनीति

नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है

नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend