ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ‘मानसिक बीमार’ है , जनता देगी जवाब : भाजपा

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in पटना, भाजपा
0
भ्रष्टाचार, अपराध समेत तमाम मुद्दों पर विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की “रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइड” टिप्पणी पर बीजेपी ने विपक्षी नेताओं की नीयत पर सवाल उठाए हैं. भाजपा संबित पात्रा का कहना है, “INDI गठबंधन के सभी लोग हिंदू धर्म के लिए जहर से भरे हुए हैं और यह उनके सभी बयानों में झलकता है. जिस पवित्र ग्रंथ में इसमें करोड़ों लोगों की श्रद्धा निहित है इसके बारे में उनका (चंद्रशेखर) कहना है कि रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है. संबित पात्रा ने कहा कि ”जो लोग ‘राम’ को जहर कहने का दुस्साहस करते हैं, वे इस देश की मूल आस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसे चोट पहुंचा रहे हैं. जनता उनका बहिष्कार करेगी”.

बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर प्राय: चर्चा में रहने वाले बिहार की नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है. चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस को पोटैशियम साइनाइट बताने के बाद बिहार में जदयू ने जहां उनके इस बयान से किनारा कर लिया है, वहीं बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि चंद्रशेखर एक मेंटल केस हैं और उनकी मानसिकता पशुओं के समान है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री अराजकता का माहौल बनाए हुए हैं. आरजेडी के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीके से इस तरह के बयान दे रहे हैं. तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनकी जमकर प्रशंसा करते हैं. ये लोग इस तरह की भाषा बोल रहे हैं, जिससे लगता है कि इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी से इनको और बढ़ावा मिलता है.

हालांकि, जदयू ने मंत्री चंद्रशेखर के इस बयान से किनारा कर लिया है. मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा है कि इस तरह के बयान से समाज में वैमन्स्य फैलता है, और ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. दूसरी ओर राजद के शिवानंद तिवारी ने चंद्रशेखर के बयान को सही ठहराते हुए उनका समर्थन किया है. हालांकि, शिवानंद तिवारी ने शिक्षा मंत्री को समर्थन के साथ नसीहत भी दी. शिवानंद तिवारी ने कहा कि तुलसीदास के विषय में शिक्षा मंत्री का बयान सही है, क्योंकि तुलसीदास ने कहा है कि जिसके पास कोई गुण नहीं वैसे लोगों की पूजा करिए. वैसे शूद्र जिसके पास सभी गुण हैं, फिर भी मत पूजिए.

शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि विवेकानंद ने भी रामचरित्र मानस को लेकर तुलसीदास की आलोचना की है. दूसरी ओर शिवानंद तिवारी ने शिक्षा मंत्री को समर्थन के साथ नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री पहले प्राथमिकता तय करें कि रामचरितमानस का विरोध ज्यादा जरूरी है या केंद्र में बीजेपी सरकार का. शिक्षा मंत्री के लड़ाई का उत्तर संविधान में है. संविधान की रक्षा से ही तुलसीदास के बयान की भी लड़ाई है. हालांकि, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान से RJD ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की है. RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि RJD सभी जाति धर्म का सम्मान करती है, इस तरह के बयान से बचना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन विवाद………

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन विवाद.........

गरीब मरा है, किस बात की फिक्र!!

गरीब मरा है, किस बात की फिक्र!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend