ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शुरू हुआ पोस्टरवॉर, भाजपा ने नीतीश कुमार को कहा बेवफा, तो मंत्री ने दिया ये जवाब

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in पटना, बिहार
0
बिहार में शुरू हुआ पोस्टरवॉर, भाजपा ने नीतीश कुमार को कहा बेवफा, तो मंत्री ने दिया ये जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। यहां दीवारों पर पेंटिंग्स और पोस्टरों को जरिए भाजपा और जदयू एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। भाजपा ने नीतीश कुमार को लेकर स्लोगन दिया, ‘कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली वेवफा तो नीतीश कुमार है, पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार, डिप्टी सीएम इतना तेजस्वी, पास न कर पाया दसवीं।’ इस बाबत भाजपा को जवाब देते हुए राज्य सरकार में उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने क्या कोई शादी की थी, जो बेवफाई की है। राजनीति में साथ आना और छोड़ना चलता रहता है।

बिहार में पोस्टर वॉर शुरू

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड प्रमुख ललन सिंह के बाद अब नीतीश कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव ने नीतीश कुमार के पीएम पद पर दावेदारी की बात का समर्थन किया है। विजेंद्र यादव ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा, ‘पीएम को लेकर आने वाले वक्त में निर्णय लिया जाएगा। पहले सीट शेयरिंग का और रैली का निर्णय होगा। यह प्रक्रिया लंबी है, यह सब चलती रहेगी। नीतीश जी बड़े नेता है। प्रधानमंत्री बनने की उनकी संभावना में कहां गुंजाइश नहीं है। नीतीश कुमार नए तो हैं नहीं, पुराने नेता हैं। वे फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं वह खुद तय करेंगे इसमें हम लोग को नहीं कहना है।’

सनातन धर्म को लेकर क्या बोले नीतीश कुमार के मंत्री

सनातन धर्म को लेकर की जा रही टिप्पणी पर विजेंद्र यादव ने कहा कि गठबंधन बनने का मतलब सनातन धर्म का विरोध नहीं है। हम लोग तो धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के समर्थक हैं। धर्म से राजनीति का कोई वास्ता नहीं है। वहीं नीतीश कुमार को बेवफा कहे जाने वाले पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार ने क्या कोई शादी की थी? गठबंधन मे तो परिस्थितिजन्य आधार पर निर्णय लिए जाते हैं, बेवफाई शब्द का क्या मतलब है। कोई शादी हो गई थी? सभी पार्टियां यह करती हैं।’ नीतीश की मोदी से मुलाकात के बाद वापसी की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह सब अनावश्यक बात है। इसका कोई मतलब नहीं है। राष्ट्रपति का भोज था तो उसके लिए मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण भेजा गया था जिसमें वो शामिल हुए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
ललन सिंह से एक कदम आगे निकले अशोक चौधरी

ललन सिंह से एक कदम आगे निकले अशोक चौधरी

JDU MLC की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, महागठबंधन ने कहा – केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

JDU MLC की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, महागठबंधन ने कहा - केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend