ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में 3 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला, कर्नल, मेजर और डीएसपी की शहादत के पीछे है ये आतंकी संगठन

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in जम्मू कश्मीर, सेना
0
कश्मीर में 3 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला, कर्नल, मेजर और डीएसपी की शहादत के पीछे है ये आतंकी संगठन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर में पिछले 3 दिनों में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में आर्मी और पुलिस के 3 अफसर शहीद हो गए। एक अन्य जवान लापता है। दरअसल, अनंतनाग जिले के गाडोल में 3 से 4 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने मंगलवार शाम संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। रात होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया था।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं। इन जवानों में कर्नल, मेजर रैंक के अधिकारी समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी पहले से ही फिराक में थे। जैसे ही सर्च ऑपरेशन करने के लिए सेना और पुलिस की टीम वहां पहुंची तो आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयब्बा के रिक्रूटर कहे जाने वाले टीआरएफ यानी द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। टीआरएफ क्या है, इसने पहले किन हमलों को अंजाम दिया है या फिर इसका काम क्या है, यह आपको हम इस लेख में बताने वाले हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

लश्कर ए तैयब्बा का मोहरा है यह संगठन

द रजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ पहली बार 2019 में वजूद में आया। इस संगठन का काम युवाओं को बहकाने और आतंकी गतिविधियों में शामिल कर आतंकवाद को बढ़ावा देना है। एक प्रकार से कहें तो यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयब्बा का एक मोहरा है। पाकिस्तान से आमतौर पर होने वाली घुसपैठ, हथियार और ड्रग्स की तस्करी के लिए टीआरएफ को ही जिम्मेदार माना जाता है। इस आतंकी संगठन को इन तस्करियों में संलिप्त पाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इसी साल टीआरएफ को बैन कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप का कमांडर शेख सज्जाद गुल है, जो की एक कुख्यात आतंकी है और जम्मू कश्मीर में कई टारगेट किलिंग्स में शामिल रहा है।

क्यों बनाया गया टीआरएफ

5 अगस्त 2019 को जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया गया, तब से सरकार लगातार जम्मू-कश्मीर में शांति लाने के प्रयास कर रही है। सरकार इस चीज में सफल भी हो चुकी है। लेकिन जब धारा 370 को हटाया गया था, उस दौरान हमलों और तनाव जैसे माहौल बने हुए थे। कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने के बाद टीआरएफ को बनाया गया। टीआरएफ ने टेलीग्राम ऐप के जरिए अपने अस्तित्व का पहली बार ऐलान किया था, जब उसने 12 अक्टूबर 2019 को श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 8 लोग घायल हुए थे। टीआरएफ के अस्तित्व में आने को लेकर कहा गया कि यह कश्मीर में आतंकवाद की नई स्वदेशी लहर की शुरुआत है।

ISI और पाकिस्तान का क्या है प्लान

पाकिस्तान को फिलहाल फाइनेंशियस एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में डाला गया है, जिससे निकल पाना पाकिस्तान के लिए ना के बराबर है। ऐसे में पाकिस्तानी फौज ने नए संगठनों का निर्माण किया जिसके जरिए आतंकवाद को आउटसोर्स किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय दबाव और बदनाम छवि के कारण आईएसआई को ये निर्णय लेना पड़ा। यही कारण है कि टीआरएफ जैसे नए आतंकवादी संगठनों को खड़ा किया गया, ताकि थर्ड पार्टी के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर पाकिस्तान का नाम ग्रे लिस्ट से बाहर निकाला जा सके। हालांकि हकीकत ये है कि आईएसआई ने टीआरएफ को नई और अलग तरह की रणनीति के तहत बनाया है। टीआरएफ अन्य आतंकी संगठनों से बिल्कुल अलग है।

अनंतनाग एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स

  • अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक के शव श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल लाए गए हैं।
  • पुलिस के मुताबिक अनंतनाग में लश्कर के 2 आतंकी छिपे हैं, जिन्हें सेना ने घेर लिया है। इनमें से एक नागम कोकरनाग का रहने वाला उजैर खान है। जो पिछले साल जुलाई में लश्कर से जुड़ा था।
  • केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा- जब तक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे सोचेंगे कि सब नॉर्मल है। बॉलीवुड वाले आ जाएंगे, क्रिकेट खेलने वाले आ जाएंगे। अगर उस पर दबाव डालना है तो उसे अलग-थलग करना होगा।
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला बोले- सरकार रोज चिल्लाती है, आतंकवाद खत्म हो गया। अब मुझे बताओ, क्या वाकई खत्म हो गया? शांति लड़ाई से हासिल नहीं की जा सकती, यह बातचीत से आ सकती है।

कुलगाम में भी इन्हीं आतंकियों ने सेना को निशाना बनाया था
अफसरों का मानना है कि ये वही आतंकी हैं, जिनसे 4 अगस्त को कुलगाम के जंगल में मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए थे। कश्मीर में पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले इससे पहले कश्मीर के हंदवाड़ा में 30 मार्च 2020 को 18 घंटे चले हमले में कर्नल, मेजर और सब-इंस्पेक्टर समेत पांच अफसर शहीद हुए थे।

शहीद DSP हुमायूं भट त्राल के रहने वाले थे, पिछ्ले साल शादी हुई थी
DSP हुमायूं भट को बुधवार रात बड़गाम जिले में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और DGP दिलबाग सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हुमायूं दक्षिण कश्मीर के त्राल के रहने वाले थे। उनकी पिछले साल ही शादी हुई थी। उनका 2 महीने का बेटा है।

शहीद DSP के अंतिम संस्कार की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद DSP हुमायूं भट को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद DSP हुमायूं भट को श्रद्धांजलि दी।
शहीद DSP हुमायूं भट को श्रद्धांजलि देते उनके पिता अब्दुल गनी भट। अब्दुल गनी पुलिस में DIG पद से रिटायर हुए हैं।
शहीद DSP हुमायूं भट को श्रद्धांजलि देते उनके पिता अब्दुल गनी भट। अब्दुल गनी पुलिस में DIG पद से रिटायर हुए हैं।
DGP दिलबाग सिंह ने शहीद DSP हुमायूं भट के जनाजे को कंधा दिया।
DGP दिलबाग सिंह ने शहीद DSP हुमायूं भट के जनाजे को कंधा दिया।
DSP हुमायूं भट की शहादत की खबर मिलने पर उनके परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
DSP हुमायूं भट की शहादत की खबर मिलने पर उनके परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

3 दिन पहले चाचा से कहा था- बेटी के बर्थडे पर करेंगे गृह प्रवेश
शहीद मेजर आशीष धौंचक हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर बाद तक पैतृक गांव बिंझौल लाए जाने की संभावना है। तीन बहनों के इकलौते भाई के शहीद होने पर गांव में मातम पसरा है। आशीष के पिता लालचंद NFL से रिटायरमेंट के बाद सेक्टर-7 में किराए के मकान में रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

by UB India News
June 4, 2026
0

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को नई धार देने वाला नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) प्रोजेक्ट जल्द ही अंतिम मंजूरी की...

हथियार तस्करी मामले में हरियाणा से बिहार तक एनआईए की छापेमारी…………

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

by UB India News
May 26, 2026
0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण...

Next Post
Fuel भरवाने के पैसे नहीं दिए तो सऊदी अरब और यूएई ने नहीं उड़ने दिया विमान

Fuel भरवाने के पैसे नहीं दिए तो सऊदी अरब और यूएई ने नहीं उड़ने दिया विमान

बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता

बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend