लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश में‚ बिहार में चुनाव को लेकर नई हलचलें शुरू हुई है। लोजपा रामविलास का यह मानना रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिस तरीके से बिहार में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है‚ जिस तरीके से मौजूदा गठबंधन की सरकार में विरोधाभास देखने को मिलता है। इस स्थिति में बिहार विधानसभा का चुनाव कब घोषित हो जाए‚ इसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है।
श्री चिराग ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले २ साल से लोजपा रामविलास ने विपरीत परिस्थितियों से जुझते हुए संगठन को मजबूत बनाया और अपने जनाधार का विस्तार किया है। बिहार सरकार आज सरकार सत्ता के नशे में चूर है। बिहार में जहरीली शराब का निर्माण हो रहा है। अवैध शराब का आयात होता है।
श्री चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा रथ को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। संकल्प यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे। संकल्प यात्रा बिहार के सभी जिलों में जाएगी और इसका समापन आगामी २५ नवम्बर से पहले कर लिया जाएगा। उसके बाद पार्टी द्वारा २८ नवम्बर को गांधी मैदान मैं विराट रैली आयोजित की जाएगी।
लोजपा रामविलास एक और यात्रा पर एक ऐसी यात्रा जो पार्टी की सोच‚ पार्टी का संकल्प के विजन के साथ जुडी है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट जिस सोच के साथ लोजपा रामविलास आगे बढ रही है इस सोच के साथ बिहार का एक बड़़ा वर्ग जिसमें सबसे ज्यादा मजबूती से युवा और बिहार की महिलाएं इस सोच के साथ जुडी है । जिस सोच के साथ आने वाले दिनों में एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लोजपा रामविलास लेती है। उसी सोच की संकल्प के साथ पुनः लोजपा रामविलास आज से संकल्प यात्रा पर निकलेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्ेश्य संगठन की मजबूती‚ संगठन की समीक्षा चुनाव के दृष्टिकोण से करना होगा । तो वही बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट वीजन डक्यूमेंट है उसमें लक्ष्य को जोडना होगा। इस यात्रा के माध्यम से जो नई प्रस्ताव ‚नए सुझाव आएंगे उसे भी जोडÃा जाएगा। विजन डक्यूमेंट को और भी मजबूत किया जाएगा । साथ में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से भी पंचायत तक ही नहीं बूथ स्तर तक पार्टी की कैडर भी पहुंचे इसके लिए भी कार्य करना होगा।







