ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में बुधवार (13 सितंबर) होने वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक से पहले पटना में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दो दिन तक लगातार जेडीयू नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया. दो दिनों की बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं की बात सुनी और उन्हें टिप्स भी दिए. साथ में कई सवाल भी किए. इन सबके पीछे मकसद आने वाला लोकसभा चुनाव है. बैठक में बनी रणनीति पर ही आगे मजबूती से पार्टी के नेता लड़ाई लड़ेंगे.

सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर दो दिन तक बैठक की. 11 सितंबर को जिला अध्यक्षों और 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की. दोनों दिन बैठक के दौरान पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद थे. नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए अलर्ट रहें.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार की सभी 40 सीटों पर ताकत लगाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रखंड स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आदेश दिया है. नीतीश ने बिहार में सभी 40 लोकसभा सीट महागठबंधन को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाने का निर्देश दिया है. सीएम ने निर्देश दिया है कि महागठबंधन सरकार ने जो विकास के काम किए हैं उसको लोगों तक पहुंचाएं. केंद्र सरकार की नाकामियों को भी जन जन तक पहुंचाएं.

भ्रम फैलाने की कोशिश करेगी बीजेपी: नीतीश कुमार
बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि बीजेपी कई तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश करेगी, महागठबंधन को लेकर इससे सावधान रहना है. जेडीयू संगठन को और मजबूत करने का उन्होंने निर्देश दिया. दो दिनों तक चली बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर ही चर्चा हुई है. पार्टी नेताओं को पूरी तरह से चुनावी मोड में आने के लिए कहा गया है.

वहीं दो दिन तक हुई बैठकों के दौरान जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों ने सीएम नीतीश से शिकायत की है कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते, मनमानी करते हैं. सीएम नीतीश ने सभी को पार्टी के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने को कहा है. नीतीश ने नेताओं से यह भी पूछा कि इंडिया गठबंधन के बारे में लोगों की क्या राय है? महागठबंधन सरकार के कामकाज को लेकर लोग क्या सोचते हैं? बैठक में नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार का विकास का काम ही जेडीयू की ताकत है. समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
2024 में बिहार में बनेगी भाजपा की सरकार, विपक्षी पार्टियों का गया में होगा पिंडदान- सम्राट चौधरी

2024 में बिहार में बनेगी भाजपा की सरकार, विपक्षी पार्टियों का गया में होगा पिंडदान- सम्राट चौधरी

I.N.D.I.A को-ऑर्डिनेशन की पहली बैठक में संजय झा होंगे शामिल

I.N.D.I.A को-ऑर्डिनेशन की पहली बैठक में संजय झा होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend