ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आज बुधवार (13 सिंतबर) को केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है. ये मीटिंग शाम 5 बजे होनी है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में उम्मीद है कि समिति के सदस्य चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे, चुनावी रणनीति तैयार होगी और फीडबैक लिया जाएगा. इसके साथ ही मीटिंग में उम्मीदवारों का चयन भी आज हो सकता है.

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे. इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान सहित कुल पांच राज्यों में चुनाव हो वाले हैं.

छत्तीसगढ़ को लेकर अमित शाह के आवास पर हुई मीटिंग

इस बीच, छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार (12 सितंबर) को दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ बीजेपी राज्य कोर समूह के नेताओं ने हिस्सा लिया. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष आगामी विधानसभा चुनावों और बाकी उम्मीदवारों को चुनने पर चर्चा हुई.

राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की सूची में लक्ष्मी राजवाड़े, शकुंतला सिंह पोर्थे, सरला कोसरिया, अलका चंद्राकर और गीता घासी साहू पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में जिन 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उनमें से 11 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 10 सीटें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं.

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने दस उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा नहीं की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
चीन-तुर्किए को लगी मिर्ची लेकिन रूस की बल्ले-बल्ले

चीन-तुर्किए को लगी मिर्ची लेकिन रूस की बल्ले-बल्ले

साथी दलों से कितना समन्वय बिठा पाएगी कांग्रेस?

साथी दलों से कितना समन्वय बिठा पाएगी कांग्रेस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend