ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज

NDA का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' की कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज पहली बैठक है. बैठक शुरू होने से पहले INDIA गठबंधन को झटका लगा है. सीपीएम ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. दरअसल, सीपीएम ने अभी तक किसी भी कमेटी में शामिल होने पर फैसला नहीं लिया है. इस बैठक में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल नहीं हो रहे. उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. हालांकि, उनकी जगह JDU नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगे. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पेशी के लिए बुलाया है.

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in विपक्ष
0
शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

NDA का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ की कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज पहली बैठक है. बैठक शुरू होने से पहले INDIA गठबंधन को झटका लगा है. सीपीएम ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. दरअसल, सीपीएम ने अभी तक किसी भी कमेटी में शामिल होने पर फैसला नहीं लिया है. इस बैठक में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल नहीं हो रहे. उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. हालांकि, उनकी जगह JDU नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगे. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पेशी के लिए बुलाया है.

विपक्षी गठबंधन इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बैठक होने जा रही है. यह बैठक आज शाम को चार बजे से शुरू होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस खास बैठक में सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा होगी और गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच राज्य समझौते के लिए समय सीमा तय होगी. ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन की योजनाओं को स्पीड मिल सके. कोऑर्डिनेशन पैनल की बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के घर पर होगी.

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

गठबंधन के दो दल बैठक में नहीं होंगे शामिल!
सीपीआईएम ने अभी तक समिति के लिए किसी सदस्य को नामित नहीं किया है और वह बैठक में अनुपस्थित रहेगी. पार्टी सूत्रों ने कहा कि सीपीआईएम का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इस पर फैसला 16-17 सितंबर को होने वाली पोलित ब्यूरो की बैठक में लिया जाएगा. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. क्योंकि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित स्कूल नौकरियों घोटाले के सिलसिले में आज अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया है. इस बैठक में कांग्रेस, डीएमके, जेएमएम, शिव सेना-यूबीटी, राजद, आप, सपा, जेडीयू, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और सीपीआईएम शामिल होगी.

पिछले चुनावों में घटक दलों के प्रदर्शन पर हो सकता है सीट बंटवारा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नाम न बताने के शर्त पर ब्लॉक के नेताओं ने कहा कि सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला पिछले चुनावों में पार्टियों के प्रदर्शन पर आधारित होगा. साथ ही राज्यों में दलों की ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा. बता दें कि गठबंधन ने 1 सितंबर को एक बयान में कहा, “विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी.”

कई अहम मुद्दों पर बैठक में होगी चर्चा
माना जाता है कि कम से कम चार दिग्गजों, मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव ने मुंबई की उस बैठक के दौरान भी चुनावों की निकटता का हवाला देते हुए सीटों पर तत्काल चर्चा के लिए दबाव डाला था. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है. बैठक में अभियान, सोशल मीडिया, रिसर्च और मीडिया पर अन्य चार पैनलों के कुछ प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी और उन्हें मंजूरी दी जाएगी. इन पैनलों ने पिछले कुछ हफ्तों में मुलाकात की और कई प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया है, खासकर अभियान रणनीतियों पर, और उन्हें कोऑर्डिनेशन कमेटी को भेजा है.

सीट समझौते पर सख्त समयसीमा पर होगी चर्चा
दो नेताओं ने कहा कि पैनल सीट समझौते पर मुहर लगाने के लिए सख्त समयसीमा पर चर्चा करेगा, जो संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है. रिपोर्ट के मुताबिक सीट-बंटवारे के लिए, ब्लॉक के सदस्य सिद्धांतों का एक सेट विकसित करने का प्रयास करेंगे. इनमें से एक पिछले आम चुनावों में पार्टियों का प्रदर्शन हो सकता है. लेकिन यह एक निर्णायक सिद्धांत होने के बजाय चर्चा के लिए एक मानदंड स्थापित करने की संभावना है.
दिल्ली-पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे पर बन सकता है असंतुलित फॉर्मूला
एक नेता ने कहा, “अगर कोई चुनावों में पार्टियों के प्रदर्शन को सख्ती से देखता है, तो इससे दिल्ली या पश्चिम बंगाल में एक बहुत ही असंतुलित फॉर्मूला बन सकता है. इसलिए, कुछ लचीलेपन की आवश्यकता है.” उदाहरण के लिए, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पास विधानसभा में कोई सीट नहीं है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
‘आयुष्मान भवः’ अभियान का राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी आज शुभारंभ ,60 हजार लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

'आयुष्मान भवः' अभियान का राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी आज शुभारंभ ,60 हजार लोगों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा

बिखराव के चक्रव्यूह में उलझी 'इंडिया' गठबंधन की कहानी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend