ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टीम इंडिया को मिला Asia Cup 2023 फाइनल का टिकट

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
टीम इंडिया को मिला Asia Cup 2023 फाइनल का टिकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप में टीम इंडिया ने अपने कमाल के प्रदर्शन को जारी रखा है। सुपर 4 राउंड में पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में दमदार वापसी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे मैच में 111 रनों से हरा दिया। बात करें अन्य खेलों के बारे में तो एक स्टार टेनिस खिलाड़ी पर चार साल का बैन लगा दिया गया है। आइए खेल की दुनिया की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें एकसाथ देखते हैं।

भारत ने श्रीलंका को रौंदा

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

एशिया कप के सुपर 4 में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं इसी के साथ भारत फाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 विकेट झटके और वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में भी जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बना सकती है। इस मैच की बात करें तो भारत ने 213 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 172 रनों पर सिमट गई। कुलदीप यादव इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए थे और अब आज उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम ने सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की बेहतरीन जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल किया था। वहीं श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी थोड़ा लड़खड़ाई लेकिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों को भी परेशान किया। इस मैच में कुलदीप यादव के 4 विकेटों के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। वहीं हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

क्या रहा टीम इंडिया की पारी का हाल?

इस मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन टीम इंडिया श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सामने सिर्फ 213 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से वेल्लालगे ने 5 और चरिथ असलंका ने 4 विकेट झटके। वहीं एक विकेट महीश तीक्षणा को मिला। भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुरुआती विकेट के लिए 80 रनों की तेज साझेदारी के बाद, टीम की पारी लड़खड़ाई और 91 रन पर तीन विकेट गिर गए। रोहित ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद भारत ने केएल राहुल और ईशान किशन के दम पर चौथे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर वापसी की कोशिश की। लेकिन एक बार फिर वेल्लालगे ने 30वें ओवर में राहुल का विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में नहीं आने दिया। उन्होंने दिन का अपना पांचवां विकेट लेने के लिए हार्दिक पांड्या को भी आउट किया और इसके बाद चरिथ असलंका के ओवर में ईशान भी आउट हो गए। इसके बाद असलंका ने 3 और विकेट लेकर भारत के मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया।

पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

अब अगर एशिया कप 2023 के सुपर 4 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने दो मैचों में दो जीत के बाद चार अंक हासिल कर लिए हैं। उनका नेट रनरेट भी शानदार 2.690 का है। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों एक-एक जीत और हार के बाद 2-2 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका का नेट रनरेट -0.2 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहद खराब -1.892 है। बांग्लादेश की टीम सुपर 4 के दोनों मैच हारकर अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम इंडिया अब अपना सुपर 4 का आखिरी मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में रोहित शर्मा बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकते हैं।

 

भारत ने श्रीलंका को रोका

भारत ने एशिया कप के सुपर 4 में श्रीलंकाई टीम को फाइनल में पहुंचने से तो रोका ही है साथ ही उन्होंने श्रीलंका को एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाने से रोक दिया है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच से पहले लगातार 13 मैचों में जीत हासिल की थी। श्रीलंका के इस जीते के सिलसिले को अब टीम इंडिया ने रोक दिया है। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में श्रीलंका दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में 21 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।

भारत की जीत से पाकिस्तान को फायदा

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले को जीता। इससे पाकिस्तान की टीम को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। अब पाकिस्तान अपने अगले मैच में श्रीलंका को हरा देता है तो उनकी टीम भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच को तो जीतना ही पड़ता साथ ही उन्हें यह भी उम्मीद लगाए रखना होता कि बांग्लादेश भारत को बड़े अंतर से मैच हरा दे।

जडेजा ने भारत के लिए किया कमाल

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एशिया कप 2023 में एक बड़ा मुकाम अपने नाम कर लिया है। नेपाल के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले जड्डू को पाकिस्तान के खिलाफ कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं अब श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के मैच में उन्होंने एक विकेट लेते ही वनडे एशिया कप में इतिहास रच दिया। जडेजा अब इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अकेले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 24 विकेट हो गए हैं। इससे पहले वह इरफान पठान के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर थे।

रोहित और विराट ने किया कमाल

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब 5000 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है। फैंस को काफी लंबे समय से इस रिकॉर्ड का इंतजार था। दोनों बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में बहुत दिनों के बाद एक साथ क्रीज पर नजर आए। जैसे ही इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 2 रन की साझेदारी हुई वैसे ही एक नया इतिहास बन गया।

रोहित शर्मा का नया कीर्तिमान

रोहित शर्मा ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में एक नया कीर्तिमान बनाया है। कप्तान रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले रोहित को 22 रन चाहिए थे और उन्होंने इस मुकाम को एक छक्का मारकर शानदार अंदाज में हासिल किया। रोहित 10 हजार वनडे रन तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं रोहित दुनियाभर में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने मात्र 241 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए।

कुलदीप का कमाल जारी

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच और अब श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट हासिल करके एक नए मुकाम को हासिल कर लिया है। कुलदीप यादव साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कुलदीप यादव ने सिर्फ 15 मैचों में 31 विकेट झटक लिए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर नेपाल के संदीप लामिछाने हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
बेरोजगारी और आत्महत्या…….

कोटा में NEET की तैयारी कर रही 16 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर की सुसाइड

JDU MLC राधाचरण साह के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

JDU MLC राधाचरण साह के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend