ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 सम्मेलन के बाद विपक्ष के लिए आने वाला वक्त और टेंसन बढाने वाला है……….

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in केंद्रीय राजनीती, ब्लॉग
0
विपक्ष बनाम NDA……

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पिछले एक साल से G20 शिखर सम्मेलन को लेकर काफी बेसब्री थी और इसका अंत जिस तरह से हुआ, उसे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। यूं तो यह ग्लोबल कूटनीतिक आयोजन था, लेकिन चुनावी साल में हर मुद्दे की अंतिम परिणति राजनीतिक मुद्दे में हो ही जाती है। ऐसे में BJP इस आयोजन का बड़ा सियासी लाभ लेने की कोशिश जरूर करेगी। दूसरी ओर विपक्ष अब सियासत की पिच पर अपने मुद्दों को लाने की पुरजोर कोशिश करेगा। यानी अगले कुछ दिनों तक दोनों ओर से अपने-अपने मुद्दों पर टिके रहने और उसे लेकर एक दूसरे पर हमला तेज करने का सिलसिला शुरू हो सकता है। अगले ही हफ्ते संसद का स्पेशल सेशन भी है। माना जा रहा है कि पांच दिनों के इस सेशन में नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार G20 सम्मेलन और चंद्रयान-3 की सफलता पर खास चर्चा कर सकती है। G20 सम्मेलन के बाद उसे सियासी तौर पर भुनाने की BJP की मंशा यूं ही नहीं है। पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण उनकी मजबूत ग्लोबल छवि भी रही है। ‘विश्व में मोदी ने भारत का मान बढ़ाया’- यह बात दूर-दूर तक पहुंची है और इसका सियासी लाभ भी हुआ है। यह बात कई ओपिनियन पोल और सर्वे में भी आ चुकी है।

मोदी की ग्लोबल छवि का असर

मोदी की ग्लोबल छवि का असर

2014 के बाद एक बड़ा फैक्टर जो सामने आया और जो पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बना, वह था ग्लोबल स्तर पर भारत की ताकत बढ़ना। विदेश में मोदी की बड़ी रैलियां और कई ग्लोबल इवेंट्स में भारत के हस्तक्षेप को देश की बढ़ती ताकत के रूप में पेश किया गया। चाहे यूक्रेन युद्ध के समय वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने का मसला हो या कोविड के दौरान दुनिया भर में टीका भेजने की पहल, इन सबमें नरेंद्र मोदी की ग्लोबल इमेज निखर कर सामने आई।

तमाम सर्वेक्षणों में आया कि नरेंद्र मोदी सबसे ताकतवर ग्लोबल लीडरों में शामिल हैं। एक बड़ा बदलाव यह भी आया कि अब तक ग्लोबल इवेंट और डिप्लोमेसी आम जनता तक नहीं जाती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी की अगुआई में BJP इसे नीचे लोगों तक ले जाने में सफल रही। अब जब भारत में सबसे बड़ा कूटनीतिक इवेंट हुआ, जिसमें विश्व के तमाम ताकतवर नेता जुटे, तो BJP को पूरी उम्मीद है कि जल्द शुरू हो रहे चुनावी सीजन में यह मोदी के ग्लोबल फैक्टर को और मजबूत ही करेगा।

बैंड मोदी को भुनाने की तैयारी

बैंड मोदी को भुनाने की तैयारी

BJP का दावा है कि G20 में भारत की इस कामयाबी के बाद उनका कद और बड़ा होगा। दरअसल, सम्मेलन से पहले भारत पर दोनों ओर से बहुत दबाव था। इसमें एक ओर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी देश थे तो दूसरी ओर रूस और चीन। यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी पक्ष का अपना आग्रह था और रूस का अपना। लेकिन अब संदेश है कि मोदी ने इस दबाव के सामने झुकने से इनकार किया और अपने हिसाब से चीजें तय कीं। बड़ी बात यह रही कि इसमें उन्हें सफलता भी मिली। यही कारण है कि अब BJP की पुरजोर कोशिश होगी कि इन घटनाक्रमों और ग्लोबल कूटनीति पर ब्रैंड मोदी के प्रभाव का असर देश के अंदर सुदूर इलाकों तक जाए।

दरअसल, 2019 आम चुनाव में मोदी की लीडरशिप में BJP को मिली शानदार जीत के बाद हुई तमाम रिसर्चों पर भी गौर करें तो उसमें एक प्रमुख फैक्टर नरेंद्र मोदी की दुनिया में इमेज भी थी। पार्टी ने दावा किया कि पूरी दुनिया में मोदी को सम्मान से देखा जाता है और वह एक मजबूत नेता हैं। इसमें चंद्रयान-3 की सफलता जैसे मुद्दे भी जुड़ जाते हैं। कुल मिलाकर इतना तो तय है कि अगले कुछ महीनों में BJP एक बार फिर से ‘मोदी ने भारत का मान बढ़ाया’ वाली इमेज मजबूत करने की कोशिश करेगी। यही नहीं, 2024 के आम चुनाव में भी वह इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है।

कैसे काउंटर करेगा व‍िपक्ष

कैसे काउंटर करेगा व‍िपक्ष

पीएम मोदी की इस ग्लोबल इमेज से BJP जिस तरीके से सियासी प्रीमियम लेने की कोशिश कर रही है, विपक्ष अभी तक इसका काउंटर नहीं कर पाया है। G20 की सफलता के बाद जब BJP इस इमेज को और आक्रामक तरीके से वोटरों तक लेकर जाएगी, जाहिर है तब विपक्ष को इसे काउंटर करना होगा। वैसे, विपक्ष को इतना तो अंदाजा लग ही चुका है कि इस पिच पर पीएम मोदी पर सवाल उठाकर या उनका मजाक बनाकर उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल रही। इसलिए इस बार उनकी रणनीति कुछ बदली-बदली भी दिख रही है।

अपने मुद्दों पर टिका रहेगा विपक्ष

अपने मुद्दों पर टिका रहेगा विपक्ष

इसी रणनीति के हिसाब से विपक्ष ने पिछले कुछ महीनों में सियासी मुद्दों की पिच तैयार करने की कोशिश की है। इसमें उसे कुछ हद तक सफलता भी मिली है। चाहे गठबंधन का नाम इंडिया रखना हो, या फिर जाति जनगणना, महंगाई-रोजगार सहित महिलाओं को हर महीने सैलरी देने जैसा दांव, विपक्ष BJP को काउंटर करने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे मूल मंशा यही है कि इस बार गेम उनकी पिच पर ही हो, न कि BJP की पिच पर। 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक को जब BJP ने चुनावी मुद्दा बनाया, तो विपक्ष भी कहीं न कहीं उसी पिच पर खेलता देखा गया था और बुरी तरह परास्त भी हुआ। इस बार विपक्ष ऐसी कोई गलती करने के मूड में नहीं है।

यही वजह है कि सम्मेलन के दौरान विपक्षी नेताओं ने इस पर बयानबाजी करने से परहेज किया। विपक्ष के एक सीनियर नेता ने बताया कि अगर विपक्ष सम्मेलन पर रिएक्ट ही नहीं करेगा तो BJP इसे मुद्दा नहीं बना पाएगी। अब 13 सितंबर को इंडिया गठबंधन की मीटिंग होने वाली है। इसमें तय हो सकता है कि मोदी फैक्टर से आगे किस तरह निपटा जाए। G20 के बाद अगले कुछ महीने में नए राम मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। BJP इसे भी राजनीतिक मुद्दा बनाएगी। ऐसे में विपक्ष के लिए आने वाले वक्त में और बढ़ने वाली है।

UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
लैंड फॉर जॉब स्कैम: CBI को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की गृह मंत्रालय से मिली अनुमति

सूरज चांद के बाद समंदर को नापने की तैयारी में भारत , ‘समुद्रयान’ पर काम अंतिम दौर में ..

सूरज चांद के बाद समंदर को नापने की तैयारी में भारत , 'समुद्रयान' पर काम अंतिम दौर में ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend